जरा हटके

लाखों साल से जिंदा हैं ये जीव, बिना पार्टनर के पैदा करते हैं बच्चे

Gulabi
26 Sep 2021 5:12 AM GMT
लाखों साल से जिंदा हैं ये जीव, बिना पार्टनर के पैदा करते हैं बच्चे
x
बिना पार्टनर के पैदा करते हैं बच्चे

बर्लिन: घुन की प्रजाति के एक बेहद छोटे से कीड़े ने वैज्ञानिकों को एक बड़ी गुत्थी सुलझाने में मदद की है। इस कीड़े का आकार एक मिलीमीटर के पांचवें हिस्से के बराबर है। कीड़े की मदद से वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कुछ जीव लंबे समय तक यौन संबंध बनाए बिना भी जीवित रह सकते हैं। यह खोज Oppiella nova नाम की मादा प्रजाति से संबंधित है।

अलैंगिक रूप से करते हैं प्रजनन
इस प्रजाति से जुड़ी खोज को वैज्ञानिकों ने 'Ancient Asexual Scandal' नाम दिया है। कोलोन और गॉटिंगेन विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने पाया है कि ओपिएला नोवा बीटल माइट बिना संभोग किए हजारों और शायद लाखों सालों तक जीवित रह सकते हैं। इन जीवों को सेक्स की जरूरत इसलिए नहीं पड़ती क्योंकि ये अलैंगिक रूप से प्रजनन करते हैं।
क्या होता है अलैंगिक प्रजनन
अलैंगिक प्रजनन एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें सेक्स सेल्स का एक दूसरे से मिलन नहीं होता। यौन प्रजनन की तरह इसमें नर और मादा का मिलन जरूरी नहीं होता। जीव अपने पार्टनर की अनुपस्थिति में भी प्रजनन कर सकता है और संतान पैदा कर सकता है जो आमतौर पर माता-पिता का क्लोन होती है। अलैंगिक प्रजनन कई तरह के होते हैं। कुछ जानवरों के अलावा बैक्टीरिया, आर्किया, कई पौधे और कवक अलैंगिक प्रजनन करते हैं।
कई राज खुलने की उम्मीद
वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि यौन प्रजनन के बिना किसी प्रजाति का इतने लंबे समय तक जीवित रहना दुर्लभ है। लेकिन रिसर्च से पता चला है कि यह असंभव नहीं है। जीवविज्ञानियों और प्राणीविदों की टीम को उम्मीद है कि रिसर्च करने पर यह नन्हा जीव आश्चर्य के और भी कई पिटारे खोल सकता है।
Next Story