जरा हटके

लाइव बुलेटिन में मची हलचल, एंकर बोला- हमें पैसे नहीं मिले, वीडियो देखें

jantaserishta.com
24 Jun 2021 5:06 PM IST
लाइव बुलेटिन में मची हलचल, एंकर बोला- हमें पैसे नहीं मिले, वीडियो देखें
x

शो के शुरुआत में उन्होंने दिन की बड़ी खबरों के बारे में दर्शकों को बताया। लेकिन न्यूज पढ़ने-पढ़ते काबीना कालीमिना अपनी शिकायत करने के लिए अचानक रुक गये। काबीना कालीमिना ने कहा कि 'समाचार से अलग हम इंसान हैं। हमें पैसा मिलना चाहिए।' एक लंबी सांल लेने के बाद काबीना कालीमिना ने लाइव बुलेटिन के दौरान ऐसा कह कर हलचल मचा दी।

काबीना कालीमिना ने कहा कि 'दुर्भाग्यवश, केबीएन में हमें अभी तक पैसे नहीं मिले हैं।' अपने सहयोगियों का जिक्र करते हुए काबीना कालीमिना ने कहा कि शारॉन और कई अन्य कर्मचारियों को भी अभी तक पेमेंट नहीं मिला है। हमें पेमेंट मिलना चाहिए। लाइव बुलेटिन के दौरान जैसे ही काबीना कालीमिना ने यह बात कही, अचानक चैनल पर लाइव बुलेटिन चलना बंद हो गया और ओपनिंग मोंटाज चलाया जाने लगा।
इस मामले पर अब KBN TV के सीईओ केनेडी के मांबवे ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए एंकर की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कालीमिना ने शो के दौरान एक शराबी की तरह व्यवहार किया। चैनल इस मामले में की जांच करेगी कि कैसे एक शराबी पार्ट-टाइम न्यूज प्रजेंटर ने ऑन-एयर यह बात कह दी।
चैनल प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि हम इस मामले में जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि और कौन-कौन से लोग इसमें शामिल थे। हालांकि, अब एंकर ने इस बात से इनकार किया है कि शो के दौरान उन्होंने शराब पी थी।
एंकर ने यह भी सवाल उठाया है कि इस दिन उन्होंने पहले ही तीन बुलेटिन किया था तो फिर आखिर वो शराब के नशे में कैसे हो सकते हैं। काबीना कालीमिना ने अपने फेसबुक पर लिखा कि 'हां, मैनें ऐसा लाइव बुलेटिन के दौरान किया, क्योंकि ज्यादातर पत्रकार बोलने से डरते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि पत्रकारों को बोलना नहीं चाहिए।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story