जरा हटके

घर में था 100 जहरीले सांप का डेरा, फिर एक दिन हुआ ये...

jantaserishta.com
16 Oct 2021 2:37 PM IST
घर में था 100 जहरीले सांप का डेरा, फिर एक दिन हुआ ये...
x

नई दिल्ली: आमतौर पर सांप देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है, ऐसे में सोचिए अगर एक साथ आपको घर में 100 विषैले सांप दिख जाएं तो क्या हालत होगी. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहां एक घर में 100 बेहद विषैले रैटल स्नेक पाए गए.

इसके बाद घर के मालिक ने तुरंत सांप रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी और फिर टीम ने वहां पहुंच कर सभी सांपों को घर से बाहर निकाला. उसमें रहने वाले शख्स ने कहा कि उन्होंने पहले एक सांप को देखा और फिर जब उसके पीछे गए तो उनका होश ही उड़ गया.
सोनोमा काउंटी रेप्टाइल रेस्क्यू के अधिकारी अल वुल्फ ने कहा कि उन्हें नॉर्थ वे के एक घर में सांपों के होने की जानकारी मिली थी जहां एक निवासी ने इमारत के नीचे एक सांप को फिसलते हुए देखा था.
इसके बाद उसी घर में आश्रय लेने वाले दर्जनों रैटलस्नेक की खोज की गई तो वहां सैकड़ों सांप मौजूद थे. इन सभी सांपों को वहां से निकालने में टीम को करीब तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सभी बेहद जहरीली प्रजाति के सांप थे.
अधिकारी वुल्फ ने स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूएबीसी-टीवी को बताया, 'हमें उस घर के नीचे कुल 92 रैटलस्नेक मिले, मुझे उन्हें देखकर गुदगुदी सी हुई, काश मेरे साथ हर रोज ऐसा होता.' वुल्फ ने घर के नीचे से निकाले गए सांपों की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं.
वहीं एक अन्य सांप बचावकर्ता ने कहा कि एक ही स्थान पर इतने सारे रैटलस्नेक मिलना असामान्य है. इसके पीछे हाल ही में पड़े सूखे को बड़ा कारण माना जा सकता है. बचावकर्ता ने कहा, सूखा इन सांपों के लिए उन क्षेत्रों में जाने का कारण बनेगा जहां पानी है, छिपकलियों और कीड़ों की मौजूदगी है ताकि इन्हें भोजन मिल सके.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story