जरा हटके

भारत में 5600 ऐसे कैदी है जेल में बंद जीने पास है टेक्निकल नॉलेज

Nilmani Pal
14 Feb 2021 4:50 PM GMT
भारत में 5600 ऐसे कैदी है जेल में बंद जीने पास है टेक्निकल नॉलेज
x
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की जेलों में बंद कैदियों को लेकर कई अहम जानकारियां संसद को दी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की जेलों में बंद कैदियों को लेकर कई अहम जानकारियां संसद को दी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ 27.37 फीसदी कैदी ही अनपढ़ हैं। यानी कैदियों में पढ़े लिखों की तादाद अच्छी-खासी है। जानकारी के अनुसार जेलों में बंद कुल 4,78,600 कैदियों में से 1,32,729 यानी 27.37 फीसदी अशिक्षित हैं। वहीं धार्मिक आधारों पर देखें तो इनमें सर्वाधिक 67 फीसदी हिंदू हैं। मुस्लिम कैदियों की संख्या करीब 18 प्रतिशत है।

गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने संसद में पेश किए आंकड़े
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने पिछले सप्ताह संसद में जेलों से संबंधित आंकड़े पेश किए थे, जो राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के संकलन पर आधारित हैं। इन्हें 31 दिसंबर 2019 तक अद्यतन किया जा चुका है। हालांकि ये भी एक साल से ज्यादा पुराने हैं।


Next Story