जरा हटके

सड़क पर चल रहा था युवक, अचानक बैग से निकलने लगी आग की लपटें, ये रहा वीडियो

jantaserishta.com
22 April 2021 12:29 PM IST
सड़क पर चल रहा था युवक, अचानक बैग से निकलने लगी आग की लपटें, ये रहा वीडियो
x

बीच सड़क पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब एक शख्स के बैग के भीतर से आग की लपटें निकलने लगीं। दरअसल, चीन में एक शख्स के बैग में रखे फोन में उस वक्त अचानक आग लग गई, जब वह एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर अपनी दोस्त के साथ पैदल जा रहा था। 51 सेकेंड के इस वीडियो को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बुधवार को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक बिजी सड़क पर एक लड़की के साथ जा रहा है। उसके पीठ पर एक बैग है, जिसमें अचानक आग लग जाती है। आग लगने से घबराया शख्स अपने बैग को जमीन पर फेंक देता है, जिसमें से आग की लपटें निकल रहीं हैं।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, जब शख्स सड़क पर चल रहा होता है, तब उसे विस्फोट की आवाज सुनाई देती है। मगर एक पल को उसे समझ नहीं आता कि कहां विस्फोट हुआ है। फिर तुरंत वह पाता है कि धमाका उसके बैग से हुआ है और उसके बैग में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि उसके बैग में फोन था, जिसके विस्फोट होने से आग लगी थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो बैग के भीतर सैमसंग का फोन था और उस शख्स ने साल 2016 में खरीदा था। वह काफी समय से मोबाइल के बैटरी संबंधित समस्या से जूझ रहा था। जब मोबाइल में आग लगने की घटना हुई, तब फोन डिस्चार्ज था। बहरहाल, इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों को गॉसिप का एक मुद्दा मिल गया है। इंटरनेट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story