जरा हटके
रस्सी पकड़कर नदी में छलांग लगा रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा...देखें वायरल video
Shubhra Nandy
11 April 2021 8:40 AM IST

x
सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो का तांता लगा रहता है.
सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो का तांता लगा रहता है. इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं. वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद भी आपको कुछ ऐसा ही अहसास होगा. क्योंकि, नदी में छलांग लगाने के दौरान एक महिला के साथ जो हुआ उसे देखकर हंसी भी आएगी और थोड़ी हैरानी भी होगी.
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो सुर्खियों में रहने के लिए अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं. कई बार लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, तो कई बार उनकी किरकिरी भी होती है. इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आपको कुछ ऐसा ही लगे. क्योंकि, एक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी किनारे मस्ती कर रही थी. उसी दौरान एक महिला रस्सी के सहारे नदी में छलांग लगाने की कोशिश करती है. लेकिन, बीच में ही उसका हाथ छूट जाता है और वह धड़ाम से नीचे गिरती है. वहीं, नदी पर बने पुल से सीधे टकराती है. यकीनन इस दौरान महिला को जबरदस्त चोट लगी होगी . तो सबसे पहले आप इस हैरतअंगेज वीडियो को देखें…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Just a smidge short. 🤦♂️😳😬😂 pic.twitter.com/SIT3uEi7WH
— Fred Schultz (@fred035schultz) April 9, 2021
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को 'Fred Schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार और फनी कमेंट कर रहे हैं.
Next Story





