जरा हटके

हॉस्पिटल में महिला ने रचाई शादी, फिर 8 घंटे बाद दुनिया को कहा अलविदा, रुला देगी कहानी

Gulabi
6 Feb 2021 1:19 PM GMT
हॉस्पिटल में महिला ने रचाई शादी, फिर 8 घंटे बाद दुनिया को कहा अलविदा, रुला देगी कहानी
x
प्रेम एक ऐसा एहसास हैं जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। प्यार में इंसान सब भूल जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रेम एक ऐसा एहसास हैं जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। प्यार में इंसान सब भूल जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के इस जोड़े के साथ। इस जोड़े का नाम हीथर मोजर और डेविड है। हीथर मोजर कैंसर से पीड़ित थी और उसने अपनी मौत के 18 घंटे पहले डेविड से शादी रचाई। हीथर को ब्रेस्ट कैंसर था और डेविड को यह बात उसे प्रपोज करने के पहले ही पता चल गई थी लेकिन उसने हीथर का साथ दिया और उसे प्रपोज किया। आपको बता दें कि दोनों मई 2015 में एक डांस क्लास के दौरान मिले थे।


उसके बाद दोनों आने वाली जिंदगी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले 23 दिसंबर 2016 को दोनों को यह पता चला कि हीथर को ब्रेस्ट कैंसर है। यह पता चलने के बाद भी डेविड ने तय किया कि हालात बिगड़े उससे पहले ही वह हीथर को प्रपोज करेगा। उसके बाद एक दिन एक स्ट्रीट लाइट के नीचे डेविड ने अपनी भावनाओं को हीथर के सामने रख दिया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन डॉक्टर्स ने बताया कैंसर का जहर हीथर के दिमाग तक पहुंच चुका है और अब वह नहीं बचेंगी।

यह जानने के बाद दोनों ने अस्पताल में शादी की और शादी के तुरंत बाद ही हीथर की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही घंटों के बाद हीथर ने दुनिया छोड़ दी। जाते-जाते हीथर ने डेविड से कहा था, 'जिंदगी में हमेशा संघर्ष करते रहना।' इसी बात को लेकर डेविड अपनी जिंदगी जी रहे हैं। इस कहानी को पढ़कर केवल एक ही बात समझ आती है कि 'प्रेम करना नहीं निभाना सीखना चाहिए।'


Next Story