जरा हटके

बाघ ने किया ऐसे हमला, तो बत्तख ने सिखाया सबक...वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
1 July 2021 1:42 PM IST
बाघ ने किया ऐसे हमला, तो बत्तख ने सिखाया सबक...वायरल हुआ VIDEO
x
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर बहुत ही दिलचस्प और इंटरेस्टिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बत्तख उसपर हमला कर रहे बाघ को चकमा देते हुए नजर आ रही है. ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही इस वीडियो के जरिए आनंद महिंद्रा ने लोगों को एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक सबक भी समझाया है.

देखें Video:
34 सेकेंड के इस वीडियो में एक छोटे से तालाब में एक बाघ और एक बत्तख को देखा जा सकता है. बाघ जब भी बत्तख पर झपटने की कोशिश करता है, वह पानी में छिपकर बाघ के हमले से खुद को बचा लेती है. इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, "यह बताता है – किसी भी प्रबंधन व्याख्यान से बेहतर – छोटे, फुर्तीले और तेज-तर्रार होने के व्यवसाय में फायदे. इसलिए बड़ी कंपनियों को नए अवसरों (एसआईसी) को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप टीमों और स्टार्टअप संस्कृतियों को अपने भीतर बनाने की जरूरत है. "


Next Story