जरा हटके

इस जीव के दांत बने हैं लोहे से, चबा जाता है पत्थर, वैज्ञानिक भाषा में कहलाता है क्रिप्टोशिटोन स्टेलेरी

Gulabi
3 Jun 2021 10:55 AM GMT
इस जीव के दांत बने हैं लोहे से, चबा जाता है पत्थर, वैज्ञानिक भाषा में कहलाता है क्रिप्टोशिटोन स्टेलेरी
x
दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक जानवर है, जिन्हे कभी आपने देखा होगा या कभी उनके बारे में सुना होगा

दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक जानवर है, जिन्हे कभी आपने देखा होगा या कभी उनके बारे में सुना होगा। अब आज हम आपको एक ऐसे ही खतरनाक जानवर से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपने पैने दांतों से मुश्किल से मुश्किल शिकार कर लेता हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस जानवर के दांत लोहे के बने हुए हैं और इसी के चलते यह पत्थरों को भी चबा सकता है। वैसे जिस जीव के बारे में हम बात कर रहे हैं वह घोंघे की प्रजाति से ताल्लुक रखता है।

मिली जानकारी के तहत वैज्ञानिक भाषा में इसे क्रिप्टोशिटोन स्टेलेरी (Cryptochiton Stelleri) कहते हैं, जबकि आमतौर पर इसे वैंडरिंग मीटलोफ के नाम से जाना जाता है। सामने आई एक जानकारी के अनुसार इस जीव के दांत 1 फीट से 14 इंच तक के हो सकते हैं। यह जीव भी समुद्री और पथरीले इलाके में पाया जाता है। जिस दौरान यह शिकार करता है तो आस पास के पत्थर को भी खा जाता है। आपको यह जानने के बाद हैरानी होगी कि इसके दांतों की जांच करने पर वैज्ञानिकों को इसमें दुर्लभ लौह अयस्क सैंटाबारबराइट मौजूद है। इस वजह से इसके दांत इतने ज्यादा मजबूत होते हैं कि पत्थर भी यह खा सकता है.
इस जीव का रंग भूरा होता है और देखने में यह मटन के टुकड़े जैसा लगता है। इस जीव का शरीर अंडाकार होता है लेकिन लंबाई में ये घोंघे से भी बड़े होते हैं। इन जीवों के शरीर पर कैल्शियम की परतों से बनी हुई शेल होती है। मिली जानकारी के तहत ये जीव पत्थर में भी सुंरग बना लेते हैं।
Next Story