
x
शराबियों को अक्सर दुनिया वालों की दुतकार का सामना करना पड़ सकता है
शराबियों को अक्सर दुनिया वालों की दुतकार का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सबसे मनोरंजक किस्से भी इन शराबियों के पास ही होते हैं। ऐसे ही एक शराबी का किस्सा इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें 50 साल के बेहान मुतलू को लापता हो गया था और पुलिस उसे ढूंढने में लगी थी। हैरानी की बात यह है कि अपने तलाशी अभियान में आदमी वह पुलिस की मदद में लगा था। बाद में पता चला कि पुलिस किसी और की नहीं बड़ी उसकी ही तलाश में थी।
यह बताया गया कि बेहान उस दिन अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था और जंगल में भटक गया था। हालांकि, वह वापस नहीं लौटा, जिससे उसके साथी चिंतित हो गए, जिन्होंने जल्द ही पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बर्सा क्षेत्र की कई टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया गया।
बेहान के लापता होने की खबर उसके पड़ोस में फैलने के बाद, कई दोस्त और निवासी उसे तेजी से ढूंढने की उम्मीद में खोज दल में शामिल हो गए।
स्थानीय मीडिया आउटलेट एनटीवी ने बताया कि बचाव दल जंगल में बार-बार उसका नाम पुकार रहे थे। लेकिन फिर, समूह में किसी ने कहा, "हम किसे ढूंढ रहे हैं? मैं यहां हूं।" यह कहने वाला खुद बेहान थे। जब सभी को पता चला कि जिसे वे ढूंढ रहे हैं वह खुद उनके साथ तलाशी अभियान में जुटे हैं तो यह जानकार सब हैरान रह गए।
Next Story