जरा हटके

चरवाहे का खाना लेकर भाग गई भेड़, फिर हुआ ऐसा...... देखें मजेदार वीडियो

Tara Tandi
21 Jun 2022 12:59 PM IST
चरवाहे का खाना लेकर भाग गई भेड़, फिर हुआ ऐसा......  देखें मजेदार वीडियो
x
इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी अजीब है यहां कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी अजीब है यहां कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं तो कभी चौंकाने वाले नजारे भी देखने को मिलते हैं. अभी कॉमेडी से ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देख गारंटी है कि कोई रोता हुआ बंदा भी खिलखिलाकर हंस उठेगा. यह वीडियो जुड़ा है एक चरवाहे और उसके पालतू जानवरों से. इसमें आप देख सकेंगे कि एक चरवाहा अपने पालतू जानवरों को चराने ले गया है. यहां वो टाइम निकालकर खुद के लिए खाना बनाने लगता है, लेकिन यहां उसके पालतू जानवर ही उसके साथ खेल कर जाते हैं.

चरवाहा हो गया परेशान
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक चरवाहा खुले मैदान में अपने लिए खाना पकाता है. उसके पीछे कई भेड़ और गधे चारा खा रहे होते हैं. जैसे ही चरवाहा अपने लिए थाली में खाना निकालता है भेड़ उसका खाना लेकर भाग जाती है. चरवाहा को इस बात पर गुस्सा आता है और वो भेड़ के पीछे भागता है लेकिन तभी पीछे से गधा आता है और उसके बचे हुए खाने पर हाथ साफ कर देता है. इस तरह चरवाहे के पालतू जानवर ही उसे जमकर परेशान कर देते हैं. वीडियो को देख हंसी न रुकने की गारंटी है.
यहां देखिए वीडियो:
देखते ही आएगी हंसी
इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स की भी खूब हंसी निकल रही है. वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'अपना खाना शेयर कर रहा है.' 34 सेकेंड का यह वीडियो पोस्ट होते ही जमकर वायरल हो रहा है. अभी तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को करीब 400 बार रिट्वीट भी किया जा चुका है और 2000 के करीब इसे लाइक्स भी पड़ चुके हैं.
Next Story