जरा हटके

समुद्री सांप ने शख्स के उड़ाए होश, ब्रॉडी ने सांप के बारे में डिटेल में बताया

Shiddhant Shriwas
2 Sept 2021 12:41 PM IST
समुद्री सांप ने शख्स के उड़ाए होश, ब्रॉडी ने सांप के बारे में डिटेल में बताया
x
एक शख्स गहरे समुद्र में पैडलबोर्डिंग करने गया था और वह उसने एक समुद्री सांप को देखा तो हैरान रह गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक शख्स गहरे समुद्र में पैडलबोर्डिंग करने गया था और वह उसने एक समुद्री सांप को देखा तो हैरान रह गया. इस दौरान उस शख्स ने करीब आते हुए समुद्री सांप को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और इसे टिकटॉक-इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. ब्रॉडी मॉस (Brodie Moss) अक्सर गहरे नीले समुद्र में बोट कैंपिंग, फिशिंग और पैडलबोर्डिंग पर जाते रहते हैं. सुदूर समुद्र में अपने हाल ही के पैडलबोर्डिंग सेशन के दौरान, उन्हें एक समुद्री सांप मिला, जो समुद्र के ऊपरी सतह पर दिखाई दिया. जब वह अपने पैडलबोर्ड में था, तब वह ब्रॉडी मॉस का पीछा कर रहा था. सोशल मीडिया पर इस वीडियो देखकर लोग हैरानी में हैं.

समुद्री सांप ने शख्स के उड़ाए होश

वीडियो में, एक समुद्री सांप को तेजी से पैडलबोर्ड के पास आते देखा जा सकता है और फिर वह बहुत करीब आने के बाद पैडलबोर्ड पर अपना सिर भी रखता है. पूरे वीडियो को ब्रॉडी मॉस ने टिकटॉक और इंस्टाग्राम दोनों पर शेयर किया है.

ब्रॉडी ने सांप के बारे में डिटेल में बताया

ब्रॉडी मॉस ने डिटेल में बताया कि समुद्री सांप आम तौर पर इंसानों से दूर ही रहना पसंद करते हैं. हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह बेहद एक्टिव हो चुके हैं. यौन रूप से निराश है, जिसकी वजह से कई बार वह आक्रामक हो जाते हैं. उन्होंने समुद्र में अपने कई पुराने साथियों को खो दिया है और अक्सर इसी के तलाश में होते हैं, जिसकी वजह से वह कई बार समु्द्र के ऊपरी सतह पर दिख जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गायब होने से पहले मेरे पैडलबोर्ड पर मेरा पीछा करता है. अब तक इस वीडियो को करीब 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

कई खतरनाक जानवरों का कर चुके हैं सामना

समुद्र में ब्रॉडी अक्सर घुमते रहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने कई खतरनाक मछलियों का सामना भी किया. एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने व्हेल का सामना किया था. ब्रॉडी के इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके हर एक वीडियो पर लाखों व्यूज हैं. इस वीडियो के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं.

Next Story