जरा हटके

शख्स का दो बार हो चुका है तलाक, हैं 5 बच्चे भी...लगाया फ्लेक्स- एक अच्छी महिला चाहिए!

jantaserishta.com
21 Dec 2021 5:15 PM IST
शख्स का दो बार हो चुका है तलाक, हैं 5 बच्चे भी...लगाया फ्लेक्स- एक अच्छी महिला चाहिए!
x

नई दिल्ली: मैट्रिमोनियल साइट्स (Matrimonial Website) की मदद से आपने कई रिश्ते बनते देखा या सुना होगा, लेकिन अमेरिका के टेक्सास के एक शख्स ने अपने लिए लड़की ढूंढ़ने का बेहद अनोखा तरीका अपनाया. 66 साल के जिम बेज (Jim Bays) ने जीवनसाथी ढूंढ़ने के लिए एक बिलबोर्ड पर अपनी फोटो लगाकर उसे हाईवे के किनारे लगवा दिया.

जिम बेज ने बिलबोर्ड में लिखवाया- 'वो एक अच्छी महिला की तलाश में हैं, जो 50 से 55 साल की हो, जिसमें दया का भाव हो और अच्छी बात करे.' यही नहीं इस बिलबोर्ड पर नीचे एक फोन नंबर भी है और बिलबोर्ड के बाईं तरफ हैट लगाए बेज की तस्वीर छपी है.
शख्स का दो बार तलाक हो चुका है, 5 बच्चे भी हैं'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम बेज का दो बार तलाक हो चुका है. पूर्व पत्नियों से उनके पांच बच्चे हैं. जिम का कहना है कि ने उन्होंने अच्छी महिला को ढूंढने के लिए डेटिंग एप से शुरूआत की थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि डेटिंग ऐप्स किसी के व्यक्तित्व के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाते हैं. जिसके बाद बिलबोर्ड में अपनी फोटो (Billboard For Love) लगाकर हाईवे किनारे लगवाए.
जीवन साथी की तलाश जारी
जिम कहते हैं कि वो एक जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं, जो जीवन के कठिन समय में उसका साथ दे. उन्होंने आगे कहा कि मैं व्यस्त हूं लेकिन मेरा इरादा अकेले जीवन बिताने का नहीं है. मैं किसी ऐसे व्यक्ति को चाहता हूं, जिसके कंधे पर मैं अपना सिर रख सकूं और वो कहे कि चिंता न करो, सब ठीक हो जाएगा.
ऐसा नहीं है कि जिम को ये बिलबोर्ड लगाने से कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि जिम अब तक लगभग 5 डेट्स पर भी जा चुके हैं और जिम को अब तक दो दर्जन वॉइस मेल भी आ चुके हैं. लेकिन इन सब में कोई भी जिम को पसंद नहीं आया है. उनकी तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story