जरा हटके

शख्स को कुदरती तौर पर मिला ऐसा शरीर, जो है एक्सीडेंट प्रूफ बॉडी, जानें इसके बारे में

Gulabi
17 Feb 2022 1:31 PM IST
शख्स को कुदरती तौर पर मिला ऐसा शरीर, जो है एक्सीडेंट प्रूफ बॉडी, जानें इसके बारे में
x
एक्सीडेंट प्रूफ बॉडी
कहते हैं भगवान हर किसी को कुछ न कुछ खासियत देता है. ग्राहम (Graham) नाम के एक शख्स को कुदरती तौर पर ऐसा शरीर मिला है, जो देखने में बेहद अजीब लग सकता है. हालांकि इस शरीर के होने से ग्राहम के कार एक्सिडेंट में बचने (Man has perfect body to survive accident) की संभावना कहीं ज्यादा बढ़ जाती है. उनके शरीर में पहले ही क्रंपल ज़ोन बने हुए हैं, जिसके लिए गाड़ियों में एयरबैग्स लगाए जाते हैं.
ग्राहम (Graham) का शरीर आम लोगों की तरह नहीं है, जगह-जगह पर उनके शरीर में तरह-तरह की फॉर्मेशन (Deformed man can survive car crash) देखी जा सकती है. उनकी छाती किसी बैरल के आकार की है और इसके आस-पास फैटी टिश्यू जमा हैं. उनकी रिब्स के बीच जैसे कुदरती तौर पर ही एयरबैग्स बना दिए गए हैं. वे दुनिया में शायद अकेले इंसान होंगे जिनके शरीर की डिज़ाइन ऐसी है कि वो कार क्रैश सर्वाइव कर सकते हैं.
असलियत में मौजूद है ये शख्स
दुनिया में हर साल करीब 1 लाख 65 हज़ार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होती है. गाड़ियों को एक्सीडेंट के लिहाज से सुरक्षित बनाया जा रहा है लेकिन एडवांस टेक्नोलॉजी के बावजूद एक्सीडेंट होते ही हैं. ऐसे में ग्राहम को एक्सीडेंट के लिहाज से सबसे सुरक्षित आदमी कहा जा सकता है. सुनने में ये किसी साइंस फिक्शन की तरह लग रहा है, लेकिन ग्राहम इसी दुनिया के हैं. उनके शरीर के अंगों का डिज़ाइन कुछ इस तरह है कि एक्सीडेंट के दौरान जिन अंगों का नुकसान होता है, वहां उन्हें सुरक्षा कवच कुदरत ने ही दे दिया है. उनका सिर काफी बड़ा है और इसमें क्रम्पल ज़ोन बने हुए हैं. उनके शरीर में गर्दन नहीं है और नाक अंदर ही तरफ धंसी है. उनकी दोनों रिब के बीच एयरबैग्स जैसा डिज़ाइन है. यहां तक कि उनके हाथ पैर भी अलग-अलग दिशा में घूमे हुए हैं.
डॉक्टरों ने कहा- कार क्रैश से बचने की पूरी संभावना
इस अजीबोगरीब शरीर को देखकर लगता है कि ये फाइबर ग्लास, सिलिकन और बाल से बना हुआ है. The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि उनकी खोपड़ी हेलमेट की तरह है, जो क्रैश के शॉक को सह सकती है. क्रम्पल ज़ोन कार की खिड़की से मिलने वाले झटके को सह सकते हैं. इसके अलावा नाक, गाल की हड्डियां और कान टिश्यू में धंसे हुए हैं, ऐसे में उनके चोट खाने की आशंका कम हो जाती है. उनकी बैरल जैसी छाती तेज़ गति के कारण होने वाले एक्सीडेंट के झटके से बचा सकती है. ऑस्ट्रेलियन शख्स का शरीर देखकर आप चौंक जाएंगे लेकिन इसके फायदे भी कम नहीं हैं.
Next Story