जरा हटके

सड़क से सेफ जगह पहुंचाने शख्स ने हाथ में पकड़ा सांप, और फिर VIDEO देख खड़े हो जाएंगे आपके भी रोंगटे

Gulabi
4 Feb 2021 11:02 AM IST
सड़क से सेफ जगह पहुंचाने शख्स ने हाथ में पकड़ा सांप, और फिर VIDEO देख खड़े हो जाएंगे आपके भी रोंगटे
x
सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अब सोचिए अगर अचानक से किसी शख्स के सामने सांप आ जाए तो उसका क्या हाल होगा. इसके बावजूद भी कई लोग इतने हिम्मती होते हैं कि वो अपनी जान की परवाह किए बिना अपने काम को बखूबी अंजाम देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसे देखकर हैरान होना लाजिमी है.


naturalbrio नाम के इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक खतरनाक सांप रोड़ पर तेजी से दौड़ रहा है. सांप को देख एक शख्स उसे पकड़ने की कोशिश करता है. वीडियो में दिख रहा शख्स सांप को पकड़ लेता है. लेकिन गुस्से में आकर सांप उस शख्स को डस लेता है, जो उसे इसलिए रेस्क्यू कर रहा है, ताकि उसकी जान बचाई जा सके.



इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांप पकड़ने वाला शख्स बिना डरे अपने काम को पूरा करता है. वो ये भी नहीं सोचता है कि सांप कितना खतरनाक और जहरीला होगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. जिस पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. आपको बता दें कि आए दिनों इंटरनेट की दुनिया में ऐसे वीडियो छाए रहते हैं जिनमें इंसानों का बेजुबान जीवों के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को अबतक 1.50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही लोगों ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में जमकर सांप पकड़े वाले शख्स की तारीफ की है. ये वीडियो जैसे ही पोस्ट किया गया वैसे ही कई यूजर्स ने इसे अपने इंस्टा पेज से भी शेयर करने लगे.


Next Story