जरा हटके

इस देश के लोग करते है मुर्दों से शादी, राष्ट्रपति से मिलती है मंजूरी

Gulabi
15 May 2021 3:53 PM GMT
इस देश के लोग करते है मुर्दों से शादी, राष्ट्रपति से मिलती है मंजूरी
x
दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में जानकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं

दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में जानकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। एक ऐसा ही देश है फ्रांस, जहां के कुछ अजीबोगरीब कानून आपको हैरत में डाल देंगे। आइए जानते हैं इस देश के बारे में कुछ खास बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे।


विकसित देशों की श्रेणी में आने वाला फ्रांस क्षेत्रफल के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा देश है, जबकि विश्व में यह 43वें नंबर पर है। यहां के लोग खाने का बहुत सम्मान करते हैं। यही वजह है कि यहां के होटलों में बचे हुए खाने को फेंकना गैरकानूनी माना जाता है। कहते हैं कि अप्रैल फूल मनाने की शुरुआत फ्रांस से ही हुई थी। यहां की महिलाएं दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक समय तक जीवित रहती हैं।

शादी के अवसर पर सफेद सूट पहनने की परंपरा फ्रांस में पिछले 500 सालों से चली आ रही है। यहां इसकी शुरुआत वर्ष 1499 में ही हो गई थी। फ्रांस इंग्लैंड के बाद दूसरा ऐसा देश है, जिसने दुनिया के सबसे अधिक हिस्सों पर राज किया। फ्रांस ने विश्व में कुल 8.6 फीसदी हिस्सों पर राज किया है।

जहां आमतौर पर भारत में 10-20 प्रकार के ही पनीर के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं फ्रांस में करीब 4700 प्रकार के पनीर के पकवान बनाए जाते हैं। अगर मोटे लोगों की बात करें तो पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा मोटे लोग फ्रांस में ही होते हैं। फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली को अपनाया गया, जैसे कि किलोमीटर, किलोग्राम, लीटर।

फ्रांस में एक विचित्र कानून भी है, जिसके तहत यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी शादी के लिए लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेनी पड़ती है। राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति दे सकता है।


Next Story