जरा हटके
दीवार पर नहीं चढ़ पाया बंदर का बच्चा, फिर किया कुछ ऐसा...देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
15 July 2021 1:45 PM IST

x
सोशल मीडिया पर जानवरों के मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर हमारा दिल खुश हो जाता है.
सोशल मीडिया पर जानवरों के मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर हमारा दिल खुश हो जाता है. और कई वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिनसे कई बार हमें जीवन की सीख भी मिलती है. ये वीडियो कई बार हमें अच्छी प्रेरणा भी देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. ये वीडियो बंदरों का है. जिसमें एक बंदर का बच्चा (Baby Monkey) बार-बार दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चढ़ नहीं पा रहा है. इसके बावजूद भी वो हार नहीं मानता और नया तरीका निकालकर दीवार पर चढ़ जाता है.
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी एमवी राव ने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कई सबक. बता दें कि इस वीडियो को पहले विवेक नायर नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कभी हार मत मानो.
देखें Video:
Many Lessons 👏 🌿🌷 https://t.co/0iP9JquNuS
— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) July 12, 2021
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा बंदर बार-बार दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है और उसकी मां दीवार पर पहले से ही बैठी है. छोटा बंदर कोशिश के बावजूद बार-बार गिर जाता है और दीवार पर चढ़ नहीं पाता. फिर वो अपनी मां की पूंछ पकड़ता है और दीवार पर चढ़ जाता है. आपने देखा कि बंदर ने हार नहीं मानी और दीवार पर चढ़ने का तरीका भी खोज लिया.
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है, लोग इस वीडियो में बंदर के बच्चे के दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, परिवार का सहारा. दूसरे ने लिखा, माता-पिता बच्चों की उन्नति की सीढ़ी होते हैं.
Next Story





