जरा हटके

बंदर की बदली चाल, पहले दो पैरों पर भागा फिर किए कमाल के स्टंट, देखें मजेदार वीडियो

Tara Tandi
13 April 2022 7:01 AM GMT
बंदर की बदली चाल, पहले दो पैरों पर भागा फिर किए कमाल के स्टंट, देखें मजेदार वीडियो
x

 बंदर की बदली चाल, पहले दो पैरों पर भागा फिर किए कमाल के स्टंट, देखें मजेदार वीडियो

वैज्ञानिकों का दावा है कि इंसान बंदरों से विकसित हुए हैं। बंदरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैज्ञानिकों का दावा है कि इंसान बंदरों से विकसित हुए हैं। बंदरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है। इसके अनुसार इंसान धीरे-धीरे चार से दो पैरों पर खड़ा हुआ और विकास के साथ इंसान ने अपने दिमाग से बाकी चीजें विकसित करीं। लेकिन क्या हो जब ऐसे ही किसी बंदर को विकसित होते देखें। ऐसे ही एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है जो अब चार पैरों पर नहीं बल्कि दो पैरों पर चलता और भागता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि ये बंदर स्टंट करने में माहिर हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सड़क पर एक बंदर चल रहा है। ये बंदर आम बंदरों या जनवरों की तरह चार पैरों पर नहीं बल्कि केवल दो पैरों पर चल रहा है। बंदर बिल्कुल सीधा खड़ा है और उसी तरह सीधे खड़े होकर चल भी रहा है। बंदर जिस सड़क पर चल रहा है वहां से गुजरने वाले लोग हैरान है। बंदर की वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर की गई। हालांकि इसमें देखने वाली बात ये भी है कि बंदर अचानक की सड़क के किनारे लगी बाउंड्री पर कूद कर चढ़ता है और उसके एक खंभे से दूसरे खंभे तक दो पैरों पर कूद कर पहुंच जाता है। बंदर के भागने का स्टाइल देख लोग हैरान हो गए हैं। स्टंट करता हुआ बंदर दो पैरों पर एक ये दूसरे खंभे पर कूद कर भाग गया।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस वीडियो पर हैरानी भी जताई और खुश होकर वीडियो पर कमेंट भी किए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, एकदम वक्त बदल दिए जजबात बादल दिए हो भाई। एक अन्य यूजर ने इसे वीडियो गेम से जोड़ा और लिखा ये पार्कर मोड है।
Next Story