जरा हटके

शख्स दलदल को नाला समझकर पार करने चला, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख देख हंसी नहीं होक पाएगे आप

Subhi
29 July 2021 10:25 AM IST
शख्स दलदल को नाला समझकर पार करने चला, फिर हुआ कुछ ऐसा,  वीडियो देख देख हंसी नहीं होक पाएगे आप
x
अक्सर इंसान ऐसी मुसीबत में फंस जाता है. जिसका उसे अंदाजा तक नहीं होता है. मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे एक ब्रिटिश पर्यटक मार्टिन लुईस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

अक्सर इंसान ऐसी मुसीबत में फंस जाता है. जिसका उसे अंदाजा तक नहीं होता है. मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे एक ब्रिटिश पर्यटक मार्टिन लुईस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि मार्टिन लुईस जो कि अपनी यात्रा के दौरान एक नाले को पार करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन उसे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वो पार करने जा रहा है वो नाला नहीं बल्कि दलदल है.

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो बहुत तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रहे इस वायरल वीडियो में लुईस को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे नहीं पता कि आखिर मैं इसे कैसे पार करने जा रहा हूं. अब आप गौर से देखों मेरी पतलून गंदी हो रही है. इसके साथ ही मेरे पैरों की स्थिति को देखों, मुझे कोशिश करनी है और वहां पहुंचना है. लेकिन लुईस पूरी तरह से पानी में डूब जाते हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोग बोलने लगे कि ये होता है शॉर्टकट लेने का अंजाम.

डेली मेल से बात करते हुए मार्टिन ने कहा जैसे ही मैंने पानी में पैर रखा तो मैं नीचे धंसने लगा उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वो 9 से 10 फीट गहरा था. वीडियो में एक शख्स सिर पर टोपी लगाए, ट्रुजर और शर्ट पहने हुए गंदे पानी से भरे गड्ढे की ओर बढ़ता दिख रहा है. वो अपनी चप्पलों को हाथ में ले लेता है ये सोचकर कि वो गंदी न होने पाएं. लेकिन जैसे ही वो पानी की ओर आगे बढ़ता है गड्ढे के अंदर गिर जाता है और पूरी तरह से डूब जाता है. जब वो बाहर निकलता है वो भी पूरी तरह से कींचड़ से नहाकर.



Next Story