जरा हटके

सेल्फी ले रहा था शख्स, तभी बंदर ने किया हमला, देखें वीडियो

Rani Sahu
17 Sept 2021 12:06 AM IST
सेल्फी ले रहा था शख्स, तभी बंदर ने किया हमला, देखें वीडियो
x
जानवरों के काफी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ खतरनाक

जानवरों के काफी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ खतरनाक. इंटरनेट पर बंदर के काफी वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें वे मजेदार हरकतें करते नजर आते हैं. लेकिन कई बार बंदर इतने खतरनाक हो जाते हैं कि शायद ही कोई अंदाजा लगा सके. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर के साथ सेल्फी ले रहा होता है. जैसे ही वो बंदर शख्स को सेल्फी लेते देखता है तभी वो उस शख्स पर अटैक कर देता है.

आपने कई वीडियो ऐसे भी देखी होंगी, जिसमें कई बार बंदर बड़े आराम से बैठे होते हैं और अचानक ही अटैक कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स बंदर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोज देता दिख रहा है, तभी बंदर की नजर उस पर पड़ती है और ये देखते ही वो गुस्सा जाता है और बगल में खड़े शख्स पर हमला कर देता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर videolucu.funny नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक हजारों से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देखने के बाद इतना तो आपको अंदाजा हो गया होगा कि जानवर कितने भी समझदार हो लेकिन उनसे दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए.
वीडियो पर यूजर्स के कमेंट की बात करें तो एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये वीडियो बेहद ही खतरनाक है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बंदरो से मेरा विश्वास उठ गया है' इसके अलावा एक ने तो अपने साथ हुई घटना को भी शेयर किया. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा- मैं जब 19 साल की थी, तब मैंने एक बंदर पाला था. हालांकि वे बेहद ही समझदार था, लेकिन उसने एक दिन बिना कुछ सोचे समझे मुझ पर हमला किया. जिसके कारण मैं काफी टाइम बीमार भी रही.


Next Story