जरा हटके

शख्स को पटाखे से खिलवाड़ करना पड़ा भारी, हो गया ऐसा हाल, देखें वीडियो

Gulabi
18 Sept 2021 11:46 AM IST
शख्स को पटाखे से खिलवाड़ करना पड़ा भारी, हो गया ऐसा हाल, देखें वीडियो
x
पटाखे से खिलवाड़ करना पड़ा भारी

दीवाली, शादी या किसी पार्टी के मौके पर हम फायर क्रैकर का यूज करते हैं. अपनी खुशियों को दिखलाने के लिए यूज किया जाने वाला पटाखा कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है. हालांकि, दीवाली अभी दूर है लेकिन उससे पहले इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो को देखने के बाद आपको होश उड़ जाएंगे. पटाखा छुड़ाते वक्त आप उसे जमीन पर रख देते हैं, लेकिन एक शख्स ने अपने सीने पर रखकर आग लगाई.

पटाखे से खिलवाड़ करना पड़ा भारी
अब आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि आखिर पटाखे को अपने सीने पर रखकर बजाने की क्या जरूरत थी. जब मालूम ही है कि उससे नुकसान पहुंचेगा. वायरल होने एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने सीने पर पटाखों की चटाई लपेट ली और फिर आग लगा दिया. उसे लगा कि वह स्नो फॉल में गिरे बर्फ में घुसकर बच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ट्विटर पर लोग शेयर कर रहे यह वीडियो
पटाखे जैसे बजने लगे वह दौड़कर जमीन पर लेट गया, लेकिन इससे वह बच नहीं सका. वीडियो देखकर मालूम पड़ता है कि उसके दोस्तों ने उसके साथ गंदा मजाक किया. इस वीडियो ट्विटर पर कई लोग शेयर कर रहे हैं. लोग इस वीडियो तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आखिर क्यों?' यानी जब उसे पता है कि इससे नुकसान पहुंचेगा तो ऐसा क्यों किया.
Next Story