जरा हटके

Covid को झूठ कहकर शख्स ने उड़ाईं थी नियमों की धज्जियां, अब हुआ इतना बुरा

Gulabi
29 Jan 2021 10:10 AM IST
Covid को झूठ कहकर शख्स ने उड़ाईं थी नियमों की धज्जियां, अब हुआ इतना बुरा
x
कोरोना वायरस से दुनियाभर में करोड़ों लोग संक्रमित हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में करोड़ों लोग संक्रमित हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है. ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश अब भी इस बीमारी से उबर नहीं पाए हैं. इस बीच 46 साल के एक आदमी की कहानी इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शख्स का ऐसा मानना था कि कोरोना वायरस एक झूठ है. वह ना तो मास्क (Mask) पहनता था और ना ही सोशल डिस्टैंसिंग (Social Distancing) का पालन करता था.


इसे लेकर वो अपनी राय सोशल मीडिया पर भी शेयर किया करता था. लेकिन अब इस शख्स की मौत हो गई है. गैरी मैथ्यू (Gary Matthews) नामक इस शख्स ने किसी को बताया था कि उसे अस्थमा की भी शिकायत है. परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन उनका मानना है कि इसलिए शायद वह मास्क ना लगाता हो. परिवार का कहना है कि मैथ्यू सोशल डिस्टैंसिंग का भी पालन नहीं करता था.


वह महामारी के समय भी अपने दोस्तों से मिलता रहा. गार्जियन से बातचीत में गैरी मैथ्यू की कजिन ट्रिस्टन कोपलैंड ने कहा, 'गैरी और उसके दोस्तों की सोच ही ऐसी थी, वो यही सोचते थे कि उन्हें बाहर घूमना चाहिए और लोगों से मिलना चाहिए, ताकि ये दिखाया जा सके कि उन्हें सरकार में विश्वास नहीं है.'


Next Story