जरा हटके

शख्स ने बीन की धुन पर नागिन बनकर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

Shiddhant Shriwas
19 Sept 2021 4:58 PM IST
शख्स ने  बीन की धुन पर नागिन बनकर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
x
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्ता पायजामा पहने हुआ एक शख्स बीन बजा रहा है और सामने कपड़े की दुकान में दूसरा व्यक्ति काफी आनंद लेते हुए डांस कर रहा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर आपने सपेरे की बीन पर सांप को मस्त होकर नाचते हुए जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को बीन की धुन पर नाचते हुए देखा है. अगर नहीं तो एक शख्स का ऐसा ही वायरल हो रहा वीडियो जरूर देखना चाहिए, जिसमें वो बीन की धुन पर सांप की तरह नाचते हुए दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सपेरा मस्त बीन बजाते हुए नजर आ रहा है और उसके आगे ये शख्स मजे से सांप की तरह नाच रहा है.

इस बेहद मजेदार वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है. वीडियो को इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्ता पायजामा पहने हुआ एक शख्स बीन बजा रहा है और सामने कपड़े की दुकान में दूसरा व्यक्ति काफी आनंद लेते हुए डांस कर रहा है. उसका डांस देखने के बाद लोगों को शादी वाले नागिन डांस की याद आ रही है. जिसमें लोग सांप बनकर जमीन पर लोट लोटकर नाचते हैं.

ये देखिए वीडियो

इस वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है वो जमकर हंस रहा है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये वीडियो बेहद मजेदार है.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'भाई कुछ भी कहो शख्स का डांस वाकई काबिल-ए-तारिफ है.' बहुत से लोगों ने तो इस वीडियो के जरिए पाकिस्तान का भी मजाक उड़ाया है और कहा है कि जरूर ये सपेरा पाकित्सानी हैं, क्योंकि इसके पास असली सांप का भी बजट तक नहीं है. वहीं ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर giedde नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और कॉमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

Next Story