जरा हटके

छोटी सी बच्ची ने चश्मा लगाते ही जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

Shiddhant Shriwas
8 Sept 2021 11:16 AM IST
छोटी सी बच्ची ने चश्मा लगाते ही जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
x
छोटे बच्चों की हर एक अदा लोगों का दिल मोह लेती हैं. जो वीडियो इस बार लोगों को खूब पसंद आ रहा है, उसमें एक दुकानदार छोटी बच्ची को चश्मा लगा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया में हर शख्स को छोटे बच्चों की क्यूट हरकतें पसंद होती है. दरअसल बच्चों की हर बात निराली होती है, इसलिए उन पर प्यार आना लाजिमी है. यूं तो छोटे बच्चे की हर एक बात अलग होती है, जो लोगों को खुश कर देती है. इन दिनों फिर से इंटरनेट की दुनिया में एक छोटी से बच्ची का बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छोटी बच्ची के अंदाज को देख आप भी उसके कायल हो जाएंगे.

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो छाया हुआ है, उसमें एक बच्ची पहली बार चश्मा लगाने पर कमाल का एक्सप्रेशन दे रही है. बच्ची के इसी मजेदार एक्सप्रेशन पर जनता अपना दिल हार गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची अपने पापा की गोद में नजर आ रही है. बच्ची के पिता दरअसल एक चश्मों की दुकान में है. जहां पर वो अपनी बच्ची के लिए चश्मा खरीदते हैं.

इसी दौरान जब दुकानदार बच्ची की आंखों पर पहली बार चश्मा लगाता है तो बच्ची एकदम से बेहद ही क्यूट एक्सप्रेशन देती है. जिसे देख हर कोई खुश हो जाता है. असल में बच्ची ने पहली बार चश्मा लगाया था, जिस वजह से उसे ये एकदम अजीब लगा, इसलिए उसका रिएक्शन भी सबसे अलग था. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी.

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि मुझे बच्ची के एक्सप्रेशन सच में शानदार लगा, ये वीडियो मुझे बेहद प्यारा लग रहा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि छोटे बच्चों की ज्यादातर हरकतें क्यूट ही होती है मगर बच्ची का रिएक्शन तो वाकई दिल जीतने वाला था. ये वीडियो वायरल हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जहां इसे जमकर देखा जा रहा है.

Next Story