जरा हटके

झील में 1 साल तक पड़ा रहा आइफोन, सही हालत में मालिक को मिला, रिफ भी शख्स नहीं सो पाया रात भर, जानें क्यों

Gulabi
11 April 2021 4:56 PM GMT
झील में 1 साल तक पड़ा रहा आइफोन, सही हालत में मालिक को मिला, रिफ भी शख्स नहीं सो पाया रात भर, जानें क्यों
x
ताइवान में एक व्यक्ति को एक साल बाद आइफोन मिल गया

ताइवान में एक व्यक्ति को एक साल बाद आइफोन मिल गया। एक साल पहले आइफोन दुर्घटनावश झील में गिर गया था। हैरत की बात है कि इतने समय बाद मिला यह उपकरण सामान्य रूप से काम कर रहा है। ज्ञात हो कि पिछली आधी सदी में ताइवान अपने सबसे खराब सूखे से जूझ रहा है और लोग पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। सबसे बड़े सूखे के कारण सन मून झील में जलस्तर काफी कम होने से फोन मिल गया है। झील का पानी कम होना का एक आदमी के लिए भाग्यशाली साबित हुई।

ताइवान न्यूज में पिछले सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान चेन के रूप में हुई है। चेन ने कहा कि झील का जलस्तर काफी कम होने से उसका आइफोन मिल गया। 15 मार्च, 2020 को जब चेन झील में पैडल बोर्डिग के लिए गए थे, तब उसका फोन गुम हो गया था। उसने फोन को वाटर प्रूफ प्लास्टिक पाउच में रखकर गले में लटका रखा था। पैडल बोर्डिग के दौरान संतुलन बिगड़ने पर कई बार वह पानी में गिरे और एक समय ऐसा भी आया, जब उसका आइफोन 11 प्रो मैक्स गुम हो गया। उस समय दोस्तों ने भरोसा दिलाया था कि एक साल बाद चेन का आइफोन मिल जाएगा। झील का पानी कम होते ही दोस्तों की बात सच साबित हुई।
पिछले हफ्ते चेन को झील में एक मजदूर द्वारा संपर्क किया गया, जिसने उसके साथ खुशखबरी को साझा किया। उस शख्स ने चेन को बताया कि उसे उसका फोन मिल गया है और उसके फोन का केस सूखे कीचड़ में समा गया है। उन्होंने फेसबुक पर दुनिया के साथ यह खबर साझा की।
Next Story