अंग्रेजी गाने पर यूं सिर हिलाने लगा घोड़ा, लड़की को देखकर करने लगा ऐसा - वीडियो हो रहा वायरल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि इंग्लिश गाने सुनकर कोई जानवर नाचने लग जाए? ऐसा बेहद ही कम ही देखने को मिलेगा कि गाने की धुनपर कोई जानवर सिर हिलाना शुरू कर दे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा अंग्रेजी सॉन्ग सुनकर सिर हिलाने लग जाता है. जी हां, इस वीडियो में ना सिर्फ घोड़ा बल्कि साथ में खड़ी लड़की भी सिर हिला रही है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.
लड़की को देखकर झूम उठा घोड़ा
इंटरनेट पर जमकर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में पहाड़ों के पास लड़की खड़ी होती है और उसके साथ कुछ घोड़े घास चर रहे होते हैं. तभी बैकग्राउंड में पॉपुलर अंग्रेजी सॉन्ग चिप थ्रिल (Cheap thrill) बजने लगता है. उसकी बीट पर पहले लड़की सिर हिलाने लगती है और फिर जैसे ही वहां मौजूद एक घोड़ा भी उसे देखकर सिर हिलाने लग जाता है. यह चौंकाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
अंग्रेजी गाने पर यूं सिर हिलाने लगा घोड़ा
अंग्रेजी सॉन्ग सुनकर लड़की की तरह खुद भी सिर हिलाने लगा. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर एएसएल एडिटोग्राफी नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वीडियो देखकर जाने कि आखिर दुल्हन वेन्यू में से आने को क्यों इनकार कर दिया'. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.





