जरा हटके

हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने की मस्ती, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Rani Sahu
6 Oct 2021 11:36 PM IST
हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने की मस्ती, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी
x
भारतीय शादी (Indian Wedding) में होने वाले सारे फंग्शन बेहद ही मौज-मस्ती से भरे हुए होते हैं

भारतीय शादी (Indian Wedding) में होने वाले सारे फंग्शन बेहद ही मौज-मस्ती से भरे हुए होते हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है यह कि शादियों में पूरा परिवार एकसाथ होकर उसका आनंद लेता हैं और वैसे भी शादी के मौके पर अगर दोस्त की मस्ती या हंसी-मजाक ना दिखे तो माहौल थोड़ा फीका-फीका सा लगता है. हाल ही के दिनों भी कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है.

वीडियो में दूल्हा आराम से हल्दी लगवा रहा होता है, लेकिन तभी उसके दोस्त अचानक से धमक पड़ते हैं और कुछ ऐसा कर जाते हैं. जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप भी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. इस मजेदार वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी बार देखा है.
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपने रिश्तेदारों से हल्दी लगवा रहा होता है, लेकिन अचानक से उसके दोस्त आ धमकते हैं और हल्दी लगाने के बहाने उसका कुर्ता फाड़ देते हैं. इसके बाद दोस्त उन्हें हल्दी की जगह मेयोनीज से नहलाना शुरू कर देते हैं. इसके साथ ही दूसरे दोस्त उस पर सॉस और फूल डालना शुरू कर देते हैं.
सोशल मीडिया पर इस फनी वीडियो को लोगों को द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ' शादी वाले दिन ऐसे अपने दोस्त के साथ कौन करता है भाई.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' कुछ भी कर लो ये दोस्त कभी नहीं सुधरने वाले.' इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए.


Next Story