जरा हटके

दूल्हे के दोस्त ने सरेआम उड़ाया मजाक, दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल

Shiddhant Shriwas
17 Sept 2021 12:39 PM IST
दूल्हे के दोस्त ने सरेआम उड़ाया मजाक, दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
x
अगर दूल्हे के दोस्त हंसी-मजाक ना करें तो शादी फीकी-फीकी सी लगने लगती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर दूल्हे के दोस्त हंसी-मजाक ना करें तो शादी फीकी-फीकी सी लगने लगती है. शादियों में अक्सर दूल्हे के दोस्तों द्वारा किया जाने वाले मजाक देखा गया है. इंटरनेट पर ऐसे सैकड़ों वीडियो मौजूद हैं, लेकिन उनमें से कुछ वीडियो हैं जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाना लाजिमी है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर दूल्हे के दोस्त ने अचानक से ऐसा मजाक किया कि हर कोई हंसने लगा. इस दौरान दुल्हन भी यह देखकर शरमा गई.

दूल्हे के दोस्त ने सरेआम उड़ाया मजाक

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला की रस्म के बाद स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे होते हैं. तभी दूल्हे का एक दोस्त वहां आ पहुंचता है. वह काफी देर तक कैमरे के सामने देखकर मुस्कुरा रहा होता है, लेकिन जैसे ही जाने लगता है तो एक अजीब हरकत करता है. दोस्त ने दूल्हे को एक रुपए का दो सिक्का दिया. यह देखते ही दूल्हे को हंसी आ गई. इतना ही नहीं, इस दौरान स्टेज पर मौजूद दुल्हन भी शरमा गई.

देखें Video-

फेसबुक पर दूल्हे-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फेसबुक (Facebook Video) पर सत्यपाल सिंह सत्यपाल नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस भाई ने हनीमून के लिए फुल पैकेज दिया'. इस वीडियो (Facebook Reels) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

Next Story