जरा हटके

चुप बैठे दुल्हे की हुई जमकर खिंचाई, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा VIDEO

Triveni
16 July 2021 11:53 AM IST
चुप बैठे दुल्हे की हुई जमकर खिंचाई, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा VIDEO
x
शादी-विवाह के दौरान ज्यादातर देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन बेहद ही शांत मुद्रा में होते हैं.

शादी-विवाह के दौरान ज्यादातर देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन बेहद ही शांत मुद्रा में होते हैं. इतना ही नहीं, दुल्हन को ज्यादातर पल्लू के साथ सिर झुकाकर बैठे हुए देखा जाता है. लेकिन आज के समय में मामला थोड़ा उलट हो चुका है. दूल्हा शांति से बैठा होता है तो चहल-पहल दुल्हन के हिस्से में होता है. शादी में एंट्री लेने से लेकर मंडप में सात फेरे लेने तक दुल्हन की छोटी-छोटी हरकतें कैमरे में होती रहती हैं और जब वह सोशल मीडिया पर आती है तो खूब वायरल हो जाती है.

चुप बैठे दुल्हे की हुई जमकर खिंचाई
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि मंडप में बैठी दुल्हन बेहद ही मस्तीभरे मूड में है. कैमरे के सामने वह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का गाना गाने लग जाती है. मंडप में कैमरा देखते ही दुल्हन 'हद कर दी आपने...' सॉन्ग पर एक्टिंग करने लग जाती है. दुल्हन चुप बैठे दुल्हे की सबसे सामने बेइज्जती जैसा महसूस करा देती है. हालांकि, दूल्हा भी चुपचाप कैमरे की ओर देखने के सिवाय कुछ नहीं कर पाता.

दुल्हन ने मंडप में जमकर मजे लिए
सोशल मीडिया पर दुल्हन और दुल्हे का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चुप बैठे होने का फायदा उठाते हुए दुल्हन ने जमकर मजे ले लिए. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को निधि चौबे ने शेयर किया है. अभी तक इस वीडियो को 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कुछ यूजर ने दुल्हन के एक्सप्रेशंस को देखकर उसे एक्सप्रेशन क्वीन भी बता दिया.


Next Story