जरा हटके

दुल्हन प्यार में के दूल्हे ने लगाए ठुमके, पिता ने बताई डांस की वजह

Rani Sahu
20 Aug 2021 7:42 AM GMT
दुल्हन प्यार में के दूल्हे ने लगाए ठुमके, पिता ने बताई डांस की वजह
x
शादी में सबसे ज्यादा जो पल भावुक कर देता है वो होता है दुल्हन की विदाई का वक्त

शादी में सबसे ज्यादा जो पल भावुक कर देता है वो होता है दुल्हन की विदाई का वक्त। हर कोई इस टाइम भावुक हो रहा होता है। लेकिन तेलंगाना के मंचेरियल जिले के जनाराम से एक दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन भावुक नहीं हुई बल्कि उसने किया दूल्हे के लिए डांस, इतना प्यारा डांस कि इसका वीडियो रातोंरात ही वायरल हो गया।

पहले डांस देखो बाकी बातें बाद में
@pnarahari ने अपने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। बता दें कि वो आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा कि एक दुल्हन दूल्हे के लिए डांस कर रही है। वो उसे अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो मंचेरियल जिले के जनाराम की नवविवाहिता साई श्रिया का बताया जा रहा है। वो अपनी शादी में दूल्हे के लिए डांस कर रही है। गाने 'बुलेट बंदी' पर डांसकर उन्होंने अपने पति का स्वागत किया।
सच्चा प्यार तो कुछ भी करवा सकता है
वीडियो में प्यारा डांस देखकर लोगों ने लिखा कि सच्चा प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है।
वो बहुत खुश दिख रही हैं
पिता ने बताई डांस की वजह
तेलंगाना टुडे को दुल्हन के पिता ने बताया है कि उनके कई रिश्तेदारों ने उन्हें यह वीडियो भेजा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी स्कूल के टाइम से डांस करती आ रही हैं। डांस में ही उन्होंने कई मेडल भी जीते हैं। यह वीडियो वायरल हो चुका है, लोगों ने कपल को दुआंए भी दी। बाकी आपको कैसा लगा इस दुल्हन का डांस?
आपने देख ली क्या?
फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन जैसे दमदार अभिनेता है। यह फिल्म दर्शकों के लिए बेहद खास है क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के बाद ये पहली बार है जब किसी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है। ऐसे में अगर इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो इन 15 ट्वीट्स को पढ़ लीजिए।


Next Story