जरा हटके

दूल्हे की हुई विदाई, दोस्तों से गले लगकर रोता रहा लड़का

Manish Sahu
8 Sept 2023 12:22 AM IST
दूल्हे की हुई विदाई, दोस्तों से गले लगकर रोता रहा लड़का
x
जरा हटके: सोशल मीडिया पर आपको आजकल तरह-तरह के वीडियो दिखाई दे जाएंगे. इनमें से कुछ वीडियो होते हैं, जिसमें से आपको कुछ सीखने को मिल जाता है तो वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो हैं, जिन्हें देखकर तत्काल ही हंसी आ जाएगी. ये वीडियो कभी तो बच्चों की क्यूट हरकतों वाले होते हैं तो कभी दूल्हा-दुल्हन ही कुछ ऐसा कर जाते हैं कि इंसान चाहकर भी इस पर हंसे बिना नहीं रह पाता.
फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ अलग ही नज़ारा दिख रहा है. आपने इससे पहले कभी भी किसी शादी में ऐसा होते हुए नहीं देखा होगा. आमतौर पर दुल्हनें शादी के बाद विदाई की रस्म में रोती-धोती दिखती हैं लेकिन यहां तो उल्टी गंगा बह रही है. सारे रीति-रिवाज़ ही बदले हुए दिख रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नज़ारा शादी की विदाई का है. यहां दूल्हा और दुल्हन उल्टी भूमिका में दिख रहे हैं. दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़कर उसे ले जा रही है, वहीं दूल्हा अपने दोस्तों से गले लग-लगकर रो रहा है. दूल्हे को उसके दोस्त सांत्वना भी देते हैं, वहीं दुल्हन हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए ले जा रही है. वीडियो काफी दिलचस्प है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर lehenga.com_official नाम के अकाउंट शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 61 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. इस पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं. बहुत से लोगों ने हंसने के इमोजी से रिएक्ट किया है तो बहुत से लोगों ने कहा -यहां तो साजन ससुराल जा रहे हैं.
Next Story