जरा हटके

ऑफिस टाइम में समुद्र में सर्फिंग करती दिखी युवती, बैलेंस देख हैरान हुए यूजर्स

Tulsi Rao
19 Feb 2022 12:16 AM IST
ऑफिस टाइम में समुद्र में सर्फिंग करती दिखी युवती, बैलेंस देख हैरान हुए यूजर्स
x
जिसके कारण एडवेंचर स्पोर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Trending Video In Hindi: सोशल मीडिया पर रोमांचक और मनोरंजक वीडियो की भरमार देखने को मिलती है. ऐसे वीडियो जो यूजर्स को हैरान कर दें वह सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं. यूजर्स को इन दिनों एडवेंचर्स गेम काफी अट्रैक्ट कर रहा है. जिसके कारण एडवेंचर स्पोर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं.

फिलहाल इस बीच कुछ कंटेंट क्रिएटर अपने कंटेंट को सबसे अलग दिखाने के लिए कई तरह के जुगाड़ लगाते दिख रहे हैं. एक युवती की सर्फिंग के दौरान ऐसा ही कुछ क्रिएटिव देखने को मिला है. जिसे देख यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई है. जिससे सभी को हैरानी भी हो रही है. फिलहाल वीडियो में सर्फिंग कर रही युवती को ऑफिस ड्रेस में देखा जा रहा है.
आमतौर पर समुद्र किनारे लोग रिलैक्स और छुट्टियां बिताने आते हैं. वहीं इस दौरान भी एक युवती को ऑफिस के काम में बिजी देखा जा रहा है. फिलहाल इस युवती ने एक ही समय में सर्फिंग को एन्जॉय करने और ऑफिस का काम करने का अनोखा तरीका निकाल लिया है. वीडियो में युवती को समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करने के दौरान ऑफिस का काम करने के लिए गजब का बैलेंस बनाते देखा जा रहा है.
वीडियो में युवती को काम के बीच ऑफिस टाइम में मिलने वाले ब्रेक के दौरान कॉफी को भी एंजॉय करते देखा जा रहा है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा के केंद्र में बना हुआ है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 53 हजार से ज्यादा लाइक और 3.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. हर कोई इसे सबसे अलग और अद्भुत वीडियो बता रहा है.


Next Story