
x
बिल्ली लोगों को बहुत पसंद आती है. आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को बिल्लियां ज्यादा पसंद आती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Girl Kiss Cat Video: सोशल मीडियो पर आपने जानवरों के कई सारे वीडियो देखे होंगे. इंसान के सबसे प्रिय जानवर कुत्ता और बिल्ली होते हैं. हमारे घरों सबसे ज्यादा कुत्ता पाला जाता है, क्योंकि कुत्ता बहुत ही समझदार और वफादार जानवर होता है. इसके बाद दूसरे नंबर पर बिल्लियों को लोग पालते हैं. बिल्ली लोगों को बहुत पसंद आती है. आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को बिल्लियां ज्यादा पसंद आती हैं.
बिल्ली को Kiss करना चाहती थी लड़की
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. इस लड़की को कुत्ता और बिल्ली दोनों पसंद हैं. लड़की ने अपने घर में एक क्यूट सी बिल्ली और स्मार्ट सा कुत्ता पाल रखा है. यह वीडियो कुत्ता और बिल्ली दोनों से जुड़ा है, जो काफी मजेदार भी है. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग मजे लेकर वीडियो देख रहे हैं, साथ ही कुत्ते की चालाकी की तारीफ भी कर रहे हैं.
वीडियो देखने बाद आपको भी समझ आ जाएगा कि हम यहां पर कुत्ते की चालाकी की बात क्यों कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिल्ली पर अपना प्यार बरसा रही होती है. आप देख सकते हैं कि वह बिल्ली को Kiss करने के लिए अपना मुंह आगे बढ़ाती है. वह इंतजार कर रही होती है कि बिल्ली भी उसे किस करे. तभी अचानक कुत्ता बीच में आता है और झट से लड़की को किस कर लेता है. कुत्ते की स्मार्टनेस देखकर लड़की भी हैरान रह जाती है. देखें वीडियो-
कुत्ते की स्मार्टनेस देख हैरान रह गए लोग
वीडियो देखकर हर कोई कुत्ते को चालाक बता रहा है. कुत्ते की स्मार्टनेस पर नेटिजंस फिदा हो गए हैं. लोग कह रहे हैं कि कुत्ते ने मौके पर चौका मार लिया. वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं. इसके अलावा कमेंट बॉक्स में भी यूजर्स कुत्ते की स्मार्टनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, 'हर कोई प्यार और अटेंशन का भूखा होता है.'
Next Story





