जरा हटके

सड़क पर पड़े कुत्ते के बच्चे के साथ लड़की ने दिखाई इंसानियत, देखें इमोशनल वीडियो

Rani Sahu
12 Dec 2021 12:01 AM IST
सड़क पर पड़े कुत्ते के बच्चे के साथ लड़की ने दिखाई इंसानियत, देखें इमोशनल वीडियो
x
कुत्तों को सबसे वफादार जानवर माना जाता है. ऐसा इसलिए कि वो अपने मालिकों का हर कहना मानते हैं

कुत्तों को सबसे वफादार जानवर माना जाता है. ऐसा इसलिए कि वो अपने मालिकों का हर कहना मानते हैं. सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े तमाम वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिसमें से कुछ वीडियो हंसाते हैं तो कुछ आंखों में आंसू भी ला देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने सड़क पर पड़े एक कुत्ते के बच्चे के साथ इंसानियत दिखाई और इंसानियत की मिसाल पेश की है. यह वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसे देख कर लोग कह रहे हैं कि इंसानियत अभी जिंदा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के बीचों-बीच एक कुत्ते का बच्चा पड़ा हुआ है, जो शायद मर गया है. वहीं सड़क किनारे एक कुतिया खड़ी है, जो उस मरे हुए कुत्ते के पास जाना चाहती है, लेकिन सड़क पर आती-जाती गाड़ियों की वजह से वह वहां तक नहीं पहुंच पा रही. हालांकि बाद में जब गाड़ियों की रफ्तार धीमी होती है तो वह कुतिया आखिरकार उस मरे हुए कुत्ते के पास पहुंच ही जाती है, शायद वह उसकी मां होगी. वह रास्ते के बीच में खड़ी हो जाती है, जिससे कोई गाड़ी उसके बच्चे को कुचल न दे.हालांकि तभी उसकी मदद के लिए रोड क्रॉस करके दो लड़कियां पहुंचती हैं. उसमें से एक लड़की उस मरे हुए कुत्ते को अपनी गोद में उठा लेती है और उसे सड़क किनारे लेकर आ जाती है. बाद में वो उसकी नब्ज चेक करती है, लेकिन शायद उसकी मौत हो चुकी होती है. इसके बाद काफी देर तक दोनों लड़कियां वहीं रहती हैं. कभी वे उस मरे हुए कुत्ते को सहलाती हैं तो कभी उसकी मां को. हालांकि बाद में उनमें से एक लड़की उस मरे हुए कुत्ते को गोद में उठा लेती है और उसे लेकर रोड के दूसरी तरफ लेकर चली जाती है. इस दौरान वह कुतिया भी उनके साथ-साथ ही चलती जाती है.
यह वीडियो काफी दर्दनाक है, जो आपकी आंखों में आंसू ला सकता है. फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन यानी 40 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2 लाख 64 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वहीं, ढेर सारे लोगों ने वीडियो पर कमेंट भाी किया है और मदद करने वाली लड़की की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा है, 'वह मानवता के लिए एक प्रेरणा हैं', जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'बिना किसी रिश्ते के एक इंसान होने के नाते निर्दोष और दयालु समर्थन, आपने पालतू/कुत्ते को दिया हैय ये वाकई दिल को छू लेने वाला है.'
Next Story