जरा हटके

लड़की ने लड़के को सरेआम बनाया कुर्सी...और फिर...

Ritisha Jaiswal
20 Sept 2021 6:34 PM IST
लड़की ने लड़के को सरेआम बनाया कुर्सी...और फिर...
x
सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कोई ना कोई ऐसी तस्वीर या वीडियो वायरल (Viral Photo) हो जाती है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कोई ना कोई ऐसी तस्वीर या वीडियो वायरल (Viral Photo) हो जाती है, जिसके बाद नेटिजन्स के बीच बहस होने लगती है. कुछ ऐसी ही एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है. इस तस्वीर में एक लड़की एक लड़के को 'कुर्सी' बनाकर उसके ऊपर बैठ गई. इतना ही नहीं, लड़की जब लड़के के ऊपर बैठी हुई थी तो उसने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. हालांकि, अब इस मामले में नेटिजन्स के बीच बहस होने लगी.

लड़की ने लड़के को सरेआम बनाया कुर्सी
जिस लड़की ने फोटो पोस्ट किया है, वह एक टिकटॉक यूजर है. उसके इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर सबवे क्रिचर्स (subwaycreatures) नाम के अकाउंट द्वारा इस फोटो को पोस्ट किया गया. इस पोस्ट पर करीब डेढ़ लाख लाइक्स मिले. डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक, @sti1es नाम के यूजर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. ध्यान देने वाली बात यह है कि लड़की ने यह एक रेलवे स्टेशन के सबवे प्लेटफॉर्म किया. इस दौरान स्टेशन पर कई लोग मौजूद थे.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट जमकर हुई वायरल
वीडियो पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे. यह घटना अमेरिका में हुई, जहां वीडियो में लड़की ने लड़के को 'बॉय चेयर' नाम दिया. इस वीडियो और फोटो देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि व्यूज लाने के लिए लड़की ने ऐसा किया, जबकि कुछ ने कहा कि हो सकता है लड़की को पैर में तकलीफ रही होगी. इंस्टाग्राम पर subwaycreatures ने antoq21 को टैग भी किया है.


Next Story