जरा हटके

लड़की को ज्यादा हाइट वाला लड़का था पसंद, फिर...

jantaserishta.com
3 Jan 2022 3:28 PM IST
लड़की को ज्यादा हाइट वाला लड़का था पसंद, फिर...
x

नई दिल्ली: एक लड़की को अपने लिए अच्छी-खासी हाइट वाला बॉयफ्रेंड (Girlfriend-Boyfriend) चाहिए था. हालांकि, उसकी खुद की हाइट काफी कम थी. लड़की का कहना था कि उसे करीब 6 फीट या उससे ज्यादा ऊंचाई का बॉयफ्रेंड (Tall Boyfriend) चाहिए. वो इससे कम हाइट के लड़कों को देखती तक नहीं थी. लेकिन हाल ही में उसे एक लड़के से ऐसा जवाब मिला, जो सब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, Reddit पर एक शख्स ने बताया है कि उसने किस तरह एक ऐसी लड़की को जवाब दिया, जो अपने से काफी लंबे शख्स को डेट करना चाहती थी, लेकिन उसकी खुद की हाइट काफी कम (Short Height Girl) थी.
लड़के ने यूं दिया लड़की को जवाब!
लड़के ने बताया कि वो एक लड़की से डेटिंग ऐप (Dating App) पर मिला. चैटिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही लड़की ने उससे पूछा कि उसकी लंबाई कितनी है? जैसे ही उसे पता चला कि लड़के की हाइट 6 फीट 3 इंच है, उसने खुशी ज़ाहिर की और कहा कि ये परफेक्ट हाइट है. लड़की की बातें सुनकर लड़के को अंदाज़ा हो गया कि वो सिर्फ 'गुड लुक्स' को ही प्राथमिकता देती है.
ऐसे में लड़के ने भी लड़की की हाइट जाननी चाही. लेकिन जब उसने लड़की से उसकी हाइट के बारे में पूछा तो पता चला उसकी लंबाई सिर्फ 5 फीट 1 इंच ही थी. इस पर लड़के ने जवाब देते हुए कहा कि हम दोनों की लंबाई में काफी ज्यादा फासला है और इतने फासले में हमारी जोड़ी परफेक्ट नहीं बन पाएगी.
इस जवाब पर लड़की दंग रह गई और उसने पूछा कि क्या वो लंबाई के चलते उसे रिजेक्ट कर रहा है? इस पर लड़के ने लड़की को उसकी गलती का एहसास कराते हुए कहा- 'उसने भी ऐसा ही किया है! अपनी प्रोफाइल पर तक तुमने साफ लिखा है- 6 फीट के ही लड़के चाहिए.'
लड़के ने इस बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिस पर रेडिट यूजर रिएक्ट कर रहे हैं. अधिकांश यूजर लड़के का पक्ष ले रहे हैं और लड़की को 'सही जवाब' देने के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story