जरा हटके

लड़की ने पूरी क्लास के सामने टीचर को मारा, वीडियो मिल चुके 22 लाख व्यूज

Gulabi
22 Nov 2021 10:51 PM IST
लड़की ने पूरी क्लास के सामने टीचर को मारा, वीडियो  मिल चुके 22 लाख व्यूज
x
आज जमाना बदल गया है। रोज रोज ऐसे ऐसे वीडियोज सामने आते हैं कि लोगों को हैरत होती है
आज जमाना बदल गया है। रोज रोज ऐसे ऐसे वीडियोज सामने आते हैं कि लोगों को हैरत होती है कि भाई या तो हम पुराने हो चुके हैं या फिर जमाना बहुत तेजी से बदल रहा है। मामला है अमेरिका का। सब जानते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ वहां टीचर की इज्जत कितनी होती है। हालांकि, इंडिया में तो 90s के दौरान पैदा हुए बच्चों की टीचरों ने अलग-अलग डंडों से कुटाई भी बहुत की है। बावजूद इसके गुरु जी के पैरों में गिरने वाले युवा कम नहीं हैं। इस लेटेस्ट वीडियो में एक लड़की क्लास में उठती है और अपनी टीचर के जाकर थप्पड़ मारती है।

यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक मामला अमेरिका के टेक्सास का है। Castleberry High School में पढ़ने वाली लड़की ने अपनी टीचर के पहले हाथ पर थप्पड़ मारा। टीचर इस दौरान काफी शांत लग रही थीं। इसके बाद उसने उनके फोन से अपनी मां को फोन मिला लिया।
इसके बाद इस लड़की ने अपनी मां को फोन किया और उसने अपनी मां को कहा कि यह टीचर ब्लैक है और इसके बाद लड़की ने टीचर के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। ट्विटर पर इस वीडियो को 22 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
लोगों को लड़की के इस व्यवहार पर काफी गुस्सा भी आया। यहां तक कि यूजर्स ने यह भी लिखा कि हम इन लोगों के बारे में घर में किस तरह से बात करते हैं यह वीडियो इस बात को अच्छे से दर्शाता है। वैसे इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है?
Next Story