जरा हटके

लड़की को स्टाइल दिखाने के चक्कर में हो गई बेइज्जती, ट्रेडमिल पर चढ़ गया शख्स

Rani Sahu
6 Dec 2021 10:02 PM IST
लड़की को स्टाइल दिखाने के चक्कर में हो गई बेइज्जती, ट्रेडमिल पर चढ़ गया शख्स
x
सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो जहां इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती. तो वहीं कई वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाते हैं. अभी इंटरनेट पर एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़का स्टाइल दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाता हैं. जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

दुनिया का हर शख्स चाहता है कि वो एकदम फिट दिखे. इसलिए कुछ लोग रोजाना जिम में घंटों पसीना बहाते हैं तो कई पार्क और घर में एक्सरसाइज करते हैं ताकि फिटनेस मेन्टेन रहे. कई लोग स्टेरॉयड के सहारे भी बॉडी बना लेते हैं. लेकिन कई लोग होते हैं जो केवल दिखावे के लिए ही जिम जाते हैं. इन दिनों भी कुछ ऐसा ही सामने आया है. जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की जिम कर रही होती है, तभी एक लड़का वहां आता है और एक्सरसाइज कर रही लड़की के सामने स्टाइल दिखाने के चक्कर में चलती ट्रेडमिल पर पैर रख देता है, जिसके बाद वह औंधे मुंह गिर पड़ता है. जिसके भी स्टाइल दिखाने के चक्कर में लगा रहता है और वह जमीन पर पुशअप करना शुरू कर देता है. लड़के की हरकत देख लड़की भी समझ जाती है कि वह अनाड़ी है और उसके सामने स्टाइल दिखाने के लिए ऐसा कर रहा है.
ये देखिए वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ' कभी भी दिखावे के चक्कर में हमे नहीं पड़ना चाहिए.' वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ' जिम के भीतर स्टाइल दिखाना वाकई बड़ा खतरनाक है.'
एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ' ये बंदा अगली बार स्टाइल दिखाने से पहले सौ बार सोचेगा.' इसके अलावा और भी कई यूजर्स है जिन्होंने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए हैं.
इस मजेदार वीडियो को Instagram पर इस वीडियो को ngakaksehat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को जहां 34 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं इस वीडियो पर करोड़ों व्यूज भी आ चुके हैं.
Next Story