जरा हटके
लड़की ने बारिश में ऐसे झूमकर किया डांस, देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
13 July 2021 1:07 PM IST

x
बारिश का मौसम है, और बारिश की फौहारों के आते ही मन खुशी से नाचने लगता है.
बारिश का मौसम है, और बारिश की फौहारों के आते ही मन खुशी से नाचने लगता है. अब तो मानसून भी दस्तक दे चुका है, ऐसे में हर ओर बारिश की बहार है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग हैं जो अपने पसंदीदा अंदाज में डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं. ऐसा ही एक डांस वीडियो (Rain Dance Video) सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है जिसमें एक लड़की ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के सुपरहिट सॉन्ग 'बरसो रे' पर यूं झूमकर डांस कर रही है कि उसकी जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि उनका डांस डांस बहुत ही कमाल का है.
ऐश्वर्या राय के 'बरसो रे' पर जबरदस्त डांस
यह वीडियो केरल की गोपिका मदातिल का है. वह अपने घर के आंगन में ही बारिश के बीच झूमकर नाच रही हैं. उनके स्टेप किन्हीं मायनों में ऐश्वर्या राय के डांस से कम नहीं हैं. गोपिका की एनर्जी देखने लायक है, और गाने के साथ उनके स्टेप एकदम मैच भी कर रहे हैं. इस तरह यह डांस वीडियो बहुत ही कमाल का बन पड़ा है. यही नहीं, गोपिका के इस एकाउंट से कई डांस वीडियो शेयर किए गए हैं. उन्हें डांसिंग का शौक है और वह गानों की कोरियोग्राफी भी खुद करती हैं. लेकिन बारिश के मौसम में उनके इस एनर्जी से भरे डांस (Rain Dance Video) को खूब पसंद किया जा रहा है.
Next Story





