जरा हटके
लड़की ने RED साड़ी पहन किया धांसू डांस, तेजी से वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
13 July 2021 10:04 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर्स में होती है. तभी तो वह एक सुपर पॉपुलर डांस रियेलिटी शो जज करती हैं. माधुरी दीक्षित की फिल्म 'लज्जा (Lajja)' 20 साल पहले रिलीज हुई थी, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का डांस सॉन्ग 'बड़ी मुश्किल (Badi Mushkil)' आज भी लोगों के पसंदीदा गानों में से एक है. जिस ग्रेस के साथ माधुरी दीक्षित ने इस गाने को कंप्लीट किया शायद ही उन्हें कोई टक्कर दे सके. लेकिन, इन दिनों उनके इस सुपरहिट डांस नंबर पर एक लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इस लड़की नाम है कशिका सिसोदिया (Kashia Sisodia), जिसने माधुरी दीक्षित के 'बड़ी मुश्किल' पर शानदार डांस करके लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. कशिका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हालांकि, वीडियो पिछले साल नवंबर में अपलोड किया गया था, लेकिन अभी भी अपने शानदार डांस स्टेप्स से कशिका लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं.
वीडियो में कशिका रेड साड़ी और रेड ब्लाउज में नजर आ रहे हैं. कशिका के इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं वीडियो को 173 K लाइक्स मिले हैं तो कुछ ने निगेटिव रिव्यू भी दिए हैं. कई यूजर कमेंट करते हुए कशिका सिसोदिया के डांस की तारीफ की है और उनके सुपर टेलेंटेड होने की बात भी कह रहे हैं.
Next Story





