जरा हटके
क्यूटनेस के साथ बच्ची ने काटी सब्जी, सोशल मीडिया पर छाई नन्हे शेफ की कलाकारी
Shubhra Nandy
3 Jun 2021 7:01 AM IST

x
सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते है. जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है. हाल के दिनों में एक क्यूट से बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपके चेहरे की हंसी रोके नहीं रुकेगी. बच्चे क्यूटनेस के कारण ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
अक्सर आपने देखा होगा कि घरों में या होटलों में कुक को स्पीड़ से सब्बजियां काटते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी बच्चे को बच्चे को फटाफट सब्जियां काटते हुए देखा है? अगर नहीं तो इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद छोटा बच्चा मजेदार अंदाज में बोलते हुए सब्जी काटते हुए वायरल हो गया.
ये देखिए वीडियो
किचन में बच्चे ने यूं मचा डाली धूम pic.twitter.com/iLuZ8L8W5T
— @tweetbyjounralist (@kumarayush084) June 2, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक क्यूट सा बच्चा किचन में अपने अंदाज से धूम मचाता हुआ नजर आ रहा है. क्लिप देख ऐसा लग रहा है कि घरवालों को सब्जी काटता देख इस बच्चे ने भी खुद को प्रोफेशनल शेफ (Proffesional chef) समझकर सब्जियां काटनी शुरू कर दी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल, नकली चाकू के साथ बच्चा गोली की रफ्तार से धनिया को काटने की कोशिश कर रहा होता है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई शानदार है कि मुझे इससे प्यार हो गया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सबसे अच्छी बात है जो मैंने इस साल देखी है, अद्भुत!. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की.
Next Story





