जरा हटके

बिल्ली के चेहरे पर लड़की ने लगातार किया किस, दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

Tara Tandi
7 Jun 2022 8:02 AM GMT
The girl constantly kissed on the face of the cat, gave such a reaction, watch the video
x
अगर क्यूटनेस की बात की तो जाए तो बिल्ली हर किसी पालतू जानवर से आगे है। लेकिन बिल्ली जितनी क्यूट होती है, उतना ही इंसानों का खुद प्यार थोपना पसंद नहीं करती।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर क्यूटनेस की बात की तो जाए तो बिल्ली हर किसी पालतू जानवर से आगे है। लेकिन बिल्ली जितनी क्यूट होती है, उतना ही इंसानों का खुद प्यार थोपना पसंद नहीं करती। यानी अगर किसी क्यूट बिल्ली पर आप लगातार प्यार दिखा रहे हैं तो हो सकता है कुछ देर बाद उसे पसंद ना आए। इसी तरह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में एक लड़की अपनी बिल्ली के चेहरे पर जमकर किस करती हुई नजर आ रही है। हालांकि, बिल्ली को देखकर लगता है कि उसे ये पसंद नहीं आया होगा।

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपनी बिल्ली को गोद में उठाकर दीवार से चिपका देती है। जिसके बाद वो लगातार बिल्ली के फेस पर किस करती हुई नजर आती है। वहीं बिल्ली एकदम समझ नहीं पाती कि उसके साथ क्या हो रहा है। जिसके बाद वो अपना अजीब सा रिएक्शन भी देती हुई नजर आती है। वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
इंस्टाग्राम पर इस बिल्ली की वीडियो को लाखों की तादाद में लोग देख चुके हैं। ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। हजारों की तादाद में लोगों ने वीडियो पर कमेंट और इसे शेयर भी किया है। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।


Next Story