जरा हटके

लिवर में पल रहा था भ्रूण...डॉक्टर बोले- OMG! कभी नहीं देखा ऐसा केस

jantaserishta.com
16 Dec 2021 4:18 PM IST
लिवर में पल रहा था भ्रूण...डॉक्टर बोले- OMG! कभी नहीं देखा ऐसा केस
x
प्रेग्नेंसी का एक रेयर मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: कनाडा में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का एक रेयर मामला सामने आया है, जिसमें महिला के लिवर में भ्रूण पाया गया है. 'द सन' की खबर के अनुसार, कनाडा के मैनिटोबा में चिल्ड्रंस हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के बच्चों के डॉक्टर माइकल नार्वे ने यह खुलासा किया है.

उन्होंने बताया कि एक 33 साल की महिला का माहवारी काल 49 दिन का रहा और उसे 14 दिन तक लगातार ब्लीडिंग होती रही. तभी उन्होंने सोनोग्राफी में उसके लिवर को देखा तो उसमें एक भ्रूण नजर आया. उस महिला को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी है जो बहुत रेयर होती है.
डॉक्टर माइकल ने कहा कि हमने पेट में कई बार प्रेग्नेंसी देखी है लेकिन लिवर में प्रेग्नेंसी पहली बार देखी है. इस मामले में डॉक्टर महिला की जान तो बचा सकते हैं लेकिन लिवर में बढ़ते हुए भ्रूण की जान नहीं बचा सकते. माइकल ने इस पर एक वीडियो बनाकर अपने टिकटॉक अकाउंट पर भी शेयर किया है.
इस वीडियो को दो दिन के अंदर 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. और 17 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं. कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा, ''हम बच्चे और मां दोनों के लिए प्रार्थना करते हैं.'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''ऐसा मामला मैंने पहली बार सुना है.'' वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, ''लिवर में भ्रूण का पाया जाना सच में एक अनोखा केस है.''
नेशनल सेंटर फॉर बॉयोटेक्नोलॉजी इन्फॉरर्मेशन के अनुसार, लिवर में प्रेग्नेंसी को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहते हैं, जोकि बहुत रेयर होती है. इस तरह के अभी तक 14 केस देखे गए हैं. यह तब होता है जब एक अंडा गलत तरीके से फैलोपियन ट्यूब के नीचे चला जाता है. फैलोपियन ट्यूब अंडाशय को गर्भ से जोड़ने वाली ट्यूब होती हैं. यदि उनमें एक अंडा फंस जाता है, तो वह विकसित नहीं हो पाता और गर्भावस्था को बचाना मुश्किल हो जाता है.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story