जरा हटके

मछली मारने गया था पिता, 8 साल के बच्चे को 26 फीट के मगरमच्छ ने खाया, पेट चीरकर...

jantaserishta.com
6 March 2021 12:42 PM IST
मछली मारने गया था पिता, 8 साल के बच्चे को 26 फीट के मगरमच्छ ने खाया, पेट चीरकर...
x

DEMO PIC

मुक्का मारकर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की...

इंडोनेशिया में एक मगरमच्छ ने 8 साल के बच्चे को मार डाला. घटना के बाद 26 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया गया और पेट चीरकर बच्चे के शव को निकाला गया. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, मृत बच्चे का नाम दिमस मुल्कान सपुत्रा बताया गया है. दिमस, पिता के साथ मछली मारने के लिए गया हुआ था जिस दौरान यह हादसा हुआ.

बताया जाता है कि अचानक से मगरमच्छ पानी से बाहर आया और बच्चे को खींचकर ले गया. इंडोनेशिया के बेन्गैलोन जिले में बुधवार सुबह यह घटना हुई. अपने बच्चे को खींचकर ले जाता देख दिमस के पिता सुबलिआंस्याह ने मगरमच्छ का पीछा किया. तैरते हुए वे मगरमच्छ के पास पहुंचे और उसे मुक्का मारकर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन बेटे को बचाने में वे असफल रहे.
घटना के अगले दिन मगरमच्छ को पकड़ लिया गया और उसका पेट चीरकर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. इससे कुछ हफ्ते पहले भी इंडोनेशिया में एक बच्चे को मगरमच्छ ने मार दिया था जिसका शव अब तक बरामद नहीं हो सका था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story