जरा हटके
सूंड में पानी भरकर ऊंट को नहलाने लगा हाथी, और फिर...देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
21 Feb 2021 8:17 AM IST

x
जानवरों के मजेदार वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जानवरों के मजेदार वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर हम काफी एन्जॉय करते हैं. कई बार तो कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पाते, तो वहीं कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं जो हमारे दिल को छू जाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि जानवर भी आपस में एक दूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं. यह वीडियो एक हाथी (Elephant Viral Video) का है, जिसमें वह अपनी सूंड में पानी भरकर अपने दोस्त ऊंट (Camel) को नहला रहा है.
देखें Video:
Friends offer free therapy pic.twitter.com/hD8NcDxtrV
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 18, 2021
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर सुसांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'दोस्त को मुफ्त में मिल रही है थेरेपी.' इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे हाथी पहले अपनी सूंड में पानी भरता है, उसके बाद वह कुछ दूर जाता है और वहां खड़े ऊंट को अपनी सूंड में भरे पानी से नहलाने लगता है. यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है.
वीडियो को अबतक 12 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और हाथी और ऊंट की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'लाइव शावर बाथ मशीन', दूसरे यूजर ने लिखा- 'होली अगले महीने है और हाथी अभी से.'
Next Story





