
एक महिला की तत्परता ने व्हीलचेयर पर बैठे एक बुजुर्ग को एस्केलेटर से लुढ़कते वक्त बचा लिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में जैसे ही महिला बुजुर्ग व्यक्ति को एस्कलेटर से लुढ़कते हुए देखती है, वो दौड़ते हुए उस ओर जाती हैं और उन्हें बचा लेती हैं. व्हीलचेयर इतनी रफ़्तार में होती हैं कि महिला को उसे अपने शरीर से रोकना पड़ता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति ने गलती से एस्केलेटर की ओर आ गया, और लुढ़कने लगा. हालांकि, उसकी चीख सुनकर महिला व्हीलचेयर को लुढ़कने से रोकने के लिए दौड़ी. बुजुर्ग को बचाने के बाद महिला उस बच्चे को भी उठाया जो गिर गया था.
An elderly man on a wheelchair accidentally rolled down the escalator. This woman puts her body on the line to save him. pic.twitter.com/3JkAK8BfHE
— SCMP News (@SCMPNews) April 21, 2021





