जरा हटके

पानी में घुसकर बाज ने किया मछली का शिकार, देखें चौंकाने वाला वीडियो

Rani Sahu
6 Dec 2021 10:24 PM IST
पानी में घुसकर बाज ने किया मछली का शिकार, देखें चौंकाने वाला वीडियो
x
शिकारी जानवर हमेशा अपने शिकार की खोज में रहते हैं और मौका मिलते ही उन पर टूट पड़ते हैं

शिकारी जानवर हमेशा अपने शिकार की खोज में रहते हैं और मौका मिलते ही उन पर टूट पड़ते हैं. ये जानवर शिकार को दबोचने के लिए चालाकी और तेजी दोनों का इस्तेमाल करते हैं. खासकर, शेर, चीता जैसे बड़े जानवरों का अंदाज तो देखने लायक होता है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिनमें जानवरों को एक-दूसरे का शिकार करते देख सकते हैं. पर क्या आपने कभी बाज (Hawk) को शिकार करते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाज को मछली पर अटैक करते देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे.

बाज सैकड़ों फुट की ऊंचाई से ही अपने शिकार को देख लेता है और उसके बाद पलक छपकते ही उसका काम तमाम भी कर देता है. इस पक्षी की रफ्तार और नजरों का कायल तो हर कोई है, क्योंकि ये पलक छपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. हाल के दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जहां एक बाज पानी में घुसकर मछली को अपना शिकार बना लेता है.
वीडियो में देख सकते हैं कि बाज तेजी से उड़ते हुए आता है और नदी में घुस जाता है. एक पल को देखने में ऐसा लगेगा जैसे पक्षी पानी के अंदर नहाने गया है और तब तक ऊपर नहीं आता जब तक कि वह मछली को पकड़ नहीं लेता. उसके बाद वह वापस आसमान में उड़ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज के पंजों में एक बड़ी सी मछली है जो खुद को छुड़ाने के लिए छटपटा रही है. लेकिन बाज के तेज पंजों से वह बाहर नहीं जा पा रही है.
ये देखिए वीडियो
इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है. ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. बाज की तेज नजर को देखकर हर कोई दंग है कि कैसे उसने ऊंचाई पर उड़ते हुए भी पानी के अंदर मछली देख ली. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला था. लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. लोगों ने इसे बाज की 'एयर स्ट्राइक' कहा. वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे.
Next Story