जरा हटके

महिला को सामान देने के लिए डिलीवरी बॉय ने लगाई दौड़, देखें वीडियो

Tulsi Rao
16 Sept 2022 5:58 PM IST
महिला को सामान देने के लिए डिलीवरी बॉय ने लगाई दौड़, देखें वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Delivery Boy Ran Like Milkha Singh: ऑन डिमांड मल्टी डिलीवरी सर्विस कंपनी डंजो (Dunzo) के एक डिलीवरी एजेंट का नया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. वीडियो में डिलीवरी एजेंट चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी एक महिला की तरफ दौड़ता दिख रहा है. Sahilarioussss नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा पोस्ट किया गया 7 सेकंड का वीडियो निश्चित रूप से आपको फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge) के ट्रेन-कैचिंग सीन की याद दिलाएगा. वीडियो में डिलीवरी एजेंट पैकेज देने के लिए जितनी तेजी से दौड़ सकता था, उसने पूरी कोशिश की. दौड़ते वक्त ट्रेन में मौजूद महिला उसे जल्द से जल्द आने के लिए कहती है.

महिला को सामान देने के लिए डिलीवरी बॉय ने लगाई दौड़


ऐसा मालूम पड़ रहा है कि ट्रेन में बैठी यात्री अपने घर का कोई सामान भूल गई थी और उसे मंगवाने के लिए डंजो ऐप का सहारा लिया. जैसे ही डिलीवरी बॉय स्टेशन पर पहुंचा तो उसने देखा कि ट्रेन चल चुकी है. इसके बाद वह ट्रेन पर मौजूद महिला को सामान देने की पूरी कोशिश करता है. डिलीवरी मैन ने सामान डिलीवर करने के लिए अपनी पूरी क्षमता दिखाई. आखिर में वह पैकेज देने में सफल हो जाता है. वीडियो में आप गौर करेंगे तो यह जरूर देखेंगे कि जैसे ही ग्राहक को पैकेज मिलता है तो वह खुशी से जश्न मनाने लगती है.

वीडियो को 600 से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स के साथ 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स के प्रयासों और उसके समर्पण की सराहना की. Sahilarioussss ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह हमारा मॉडर्न दिनों का शाहरुख है, इस डिलीवरी बॉय को प्रणाम.'


Next Story