जरा हटके

मंडर रहा है ग्लेशियर के टूटने का खतरा, मच सकती है दुनिया में बड़ी तबाही : वैज्ञानिकों

Ritisha Jaiswal
13 Jan 2022 10:21 AM GMT
मंडर रहा है ग्लेशियर के टूटने का खतरा, मच सकती है दुनिया में बड़ी तबाही : वैज्ञानिकों
x
वैज्ञानिकों ने दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है। अंटार्कटिका पर किए गए एक नए रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

वैज्ञानिकों ने दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है। अंटार्कटिका पर किए गए एक नए रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिसर्च के मुताबिक, अंटार्कटिका में ट्रैफिक काफी बढ़ गया है जिसकी वजह से इकोसिस्टम प्रभावित हो सकता है। वैज्ञानिकोंका कहना है कि इग्लैंड से बड़े ग्लेशियर के टूटने का खतरा मंडर रहा है। उनका कहना है कि यह ग्लेशियर टूटने के बाद समुद्र में बहने लग सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो दुनिया में बड़ी तबाही मच सकती है।

अंटार्कटिका में जहाजों की बढ़ती आवागमन की वजह से प्राचीन समुद्री इकोसिस्टम के लिए खतरा पैदा हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका' (PNAS) में यह रिसर्च प्रकाशित हुआ है। इस रिसर्च में कई और भी चौंकाने वाली बातें कही गई हैं। आइए जानते हैं कि अंटार्कटिका में आखिर समुद्री इकोसिस्टम को क्यों खतरा पैदा हो रहा है।
जानिए क्यों बढ़ी जहाजों की आवाजाही
अंटार्कटिका में जहाजों की आवाजाही बढ़ने की कई वजहें हैं। मछली पकड़ने, पर्यटन, अनुसंधान और आपूर्ति के लिए जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है। इसकी वजह से इंसानों का प्रभाव अंटार्कटिक महाद्वीप पर पड़ रहा है।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के मुख्य शोधकर्ता अर्ली मैकार्थी का कहना है कि अगर ऐसा ही होता रहा है, तो यहां रहने वाले अद्भुत जानवरों को कहीं और ठिकाना बनाना हो सकता है, जो काफी कठिन है। जहाजों की यह आवाजाही अंटार्कटिक प्रायद्वीप और दक्षिण शेटलैंड द्वीप समूह में अंटार्कटिका के आसपास के दूसरे स्थानों की तुलना में सात गुना अधिक बढ़ गया है।
वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में अंटार्कटिका के बाहर बंदरगाहों का पता लगाया है। इसकी वजह से जहां पर जैव सुरक्षा में गतिविधियां बढ़ रही हैं उनको कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इन बंदरगाहों की मदद से बिना जरूरत के आने वाले जहाजों को इस क्षेत्र में आने से रोका जा सकता है।





Next Story