जरा हटके
बच्चे ने लॉलीपॉप खाने का निकाला ऐसा जुगाड़, देखें ये क्यूट VIDEO
Shubhra Nandy
19 March 2021 6:18 AM IST

x
सोशल मीडिया पर बच्चों के बहुत से प्यारे वीडियो और फोटो हैं. ये कहना गलत नहीं होगा
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर बच्चों के बहुत से प्यारे वीडियो और फोटो हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट पर बच्चों के कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेंट में से एक है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे. यह वीडियो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है.
बड़े होने के बाद सबसे ज्यादा हम जिस चीज को मिस करते हैं वो है बचपन. वो स्कूल जाना, दोस्तों के साथ क्लास बंक करना, पीछे की सीट पर बैठकर टिफिन खाना. ये सब अब कितना याद आता है ना? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप बचपन की गलियों में लौट जाएंगे.
ट्विटर पर इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरन ने शेयर किया है. ये वीडियो किसी स्कूल का है जहां कई बच्चे प्रेयर की लाइन में खड़े हैं. सभी बच्चे हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' गाना गा रहे हैं. पर इस लाइन में एक बच्चा ऐसा भी है जिसकी शैतानी या यूं कहें मासूमियत देखकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे हैं. ये बच्चा हाथ जोड़कर दोनों हाथों के बीच लॉलीपॉप को दबाये हुए है. वो एक बार गाना गा रहा है और फिर धीरे से लॉलीपॉप खा रहा है.
देखें ये क्यूट वीडियो-
Relatable. Isn't it? 😊 pic.twitter.com/5hTEcjVSEW
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) March 17, 2021
सोशल मीडिया पर चोरी चोरी चुपके चुपके लॉलीपॉप खा रहे बच्चे का ये वीडियो छाया हुआ है. लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इसपर मजेदार कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. लोगों को बच्चे का स्टाइल खूब पसंद आ रहा है. कई लोगों को ये वीडियो देखकर अपना बचपन याद आ रहा है.
Next Story





